विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले को ही नोटिस, पीडीए में अधिवक्ताओं का हंगामा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 28 Sep 2026 02:54 PM (IST)

प्रयागराज में अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले अधिवक्ता को ही पीडीए के जोनल अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया। ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। जागरण

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। जागरण 

HighLights

  1. शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय जोनल अधिकारी पर नोटिस जारी करने का आरोप

  2. सिविल लाइंस के इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय में वकीलों ने जमकर किया हंगामा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करने वाले अधिवक्ता को ही पढ़ा के जोनल अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पीडीए की ओर से शिकायतकर्ता को ही नोटिस जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को अधिवक्ताओं ने इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय में जमकर हंगामा किया।

जोनल अधिकारी से वकीलों की तीखी नोकझोंक 

पीडीए कार्यालय में अधिवक्ताओं और जोनल अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्थिति बिगड़ने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

अधिवक्ता को ही थमा दिया नोटिस

अधिवक्ताओं का आरोप था कि नेवादा क्षेत्र में सर्कुलर रोड के पास अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले अधिवक्ता विभव प्रताप सिंह को ही नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और जोनल अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अधिकारी को हटाने व विभागीय कार्रवाई की मांग 

अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारी को हटाने के साथ विभागीय कार्रवाई की मांग की। मौके पर काफी देर तक नोकझोंक और बहस चलती रही। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रेलवे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों का धरना-प्रदर्शन शुरू, 6 माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में संचालक गिरफ्तार