विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों का दम घुटा, मौत; शटरिंग खोलने अंदर उतरे थे

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 07 Aug 2026 01:15 PM (IST)

प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत ...और पढ़ें

प्रयागराज में औद्योगिक थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से मजदूरों की मौत के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण

प्रयागराज में औद्योगिक थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से मजदूरों की मौत के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण

HighLights

  1. औद्योगिक क्षेत्र के डेज मेडिकल के समीप हादसा


  2. पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने बाहर निकाला

संसू, नैनी, प्रयागराज। यमुनापार के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। डेज मेडिकल के समीप सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुटी रही। 

औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास धर्मेंद्र केसरवानी पुत्र स्व. तीर्थराज के निर्माणाधीन मकान है। इसमें बने नए सेप्टिक टैंक में शुक्रवार दोपहर शटरिंग खोलने के लिए दो मजदूर अंदर उतरे थे। इसी दौरान अंदर से निकली जहरीली गैस की जद में दोनों आ गए। चीख-पुकार मची तो लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

कुछ ही देर में वहां एसीपी सुनील कुमार सिंह, औद्योगिक थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने किसी प्रकार दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है।

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह का कहना है कि 15 दिनों से  टैंक बंद था, जिससे ज़हरीली गैस बन गई होगी। नीचे उतरते ही दोनों बेहोश हो गए थे। एक मजदूर की मोबाइल मिली है। उससे पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर हर आंख नम, राज्य महिला आयोग सदस्य संवेदना जताने पहुंचेंगी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज