विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर हर आंख नम, राज्य महिला आयोग सदस्य संवेदना जताने पहुंचेंगी

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 07 Aug 2026 12:39 PM (IST)

प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में बारिश के कारण एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में हुए हादसे में बचे अमन से मिलकर संवेदना जताते सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य। जागरण

प्रतापगढ़ में हुए हादसे में बचे अमन से मिलकर संवेदना जताते सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य। जागरण 

HighLights

  1. नगर कोतवाली के महुली वार्ड में बारिश के दौरान हुआ था हादसा

  2. घर पर संवेदना जताने शुक्रवार सुबह से ही विशिष्टजन भी पहुंच रहे हैं

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के महुली वार्ड में बरसात के दौरान बुधवार रात जर्जर मकान की छत गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत 6 लोगों की मलबे में दबकर मौत पर हर कोई गमगीन है। गुरुवार रात प्रयागराज में अंतिम संस्कार करके अमन सहित परिवार के लोग घर लौटे। संवेदना जताने के लिए लोग सुबह से पहुंच रहे हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के भी आने का कार्यक्रम बना है।

सिर्फ अमन की बची है जान 

इस हादसे में 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी 55 वर्षीय रीता, 25 वर्षीय पुत्र नितिन, 23 वर्षीय छोटी बहू माधुरी पत्नी अमन, माधुरी के दो बच्चे 2 साल के माधव और 4 महीने अद्विक कि मलबे में दबाकर जान चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे रेस्क्यू करके घायलों को बाहर निकाला, लेकिन प्रमोद के बेटे अमन को छोड़कर किसी की जान नहीं बच सकी थी।

घर के आसपास बैरिकेडिंग 

घर आने वाले लोग अमन से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं। घटनास्थल पर मातमी सन्नाटा पसरा है। दुर्घटनाग्रस्त घर को बांस से घेर कर उस तरफ लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। साथ ही वहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।