विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की मौत, टीबी और सांस रोग से पीड़ित था

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 04 Jun 2026 01:58 PM (IST)

प्रतापगढ़ जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 72 वर्षीय कैदी राधेश्याम का निधन हो गया। वह टीबी ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ जिला कारागार। जागरण आर्काइव

प्रतापगढ़ जिला कारागार। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हत्या के केस में अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था

  2. 72 वर्षीय कैदी राधेश्याम जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौर गांव का रहने वाला था

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिला कारागार में आजीवन कारवास की सजा भुगत रहे 72 वर्षीय कैदी राधेश्याम की गुरुवार को मृत्यु हो गई। कैदी बाघराय थाना के गोगौर गांव के रहने वाला था। वह हत्या के केस में अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था।

सीओपीडी से ग्रसित था कैदी 

कैदी राधेश्याम को पिछले महीने 26 मई को आजीवन कारावास की बाकी सजा को काटने के लिए कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार भेजा गया था। उसे पूर्व में ही पलमोनरी टीबी हुई थी। कारागार में दाखिल होने के पूर्व से सांस की बीमारी यानी सीओपीडी से ग्रसित था। जेल में लाए जाने के दिन से ही उसे कारागार के चिकित्सालय में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा था।

सांस लेने में दिक्कत पर अस्पताल ले जाया गया था 

प्रतापगढ़ कारागार के अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि कैदी राधेश्याम ने गुरुवार सुबह सांस लेने में दिक्कत बताई। उसे तत्काल कारागार के चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। आराम न होने पर राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- भूमाफिया के नाम दो तालाबों की 24 बीघा जमीन कर दी, प्रयागराज के DM ने जांच को गठित की एसआइटी

यह भी पढ़ें- बढ़ती नमी से बिगड़ रही प्रयागराज की हवा, खराब श्रेणी में AQI पहुंचा 157; गर्मी और उमस भी कर रही परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।