विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में कुंडा के वन क्षेत्राधिकारी को जान से मारने की धमकी, फोन पर कॉल करने वाले ने अभद्रता भी की

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 25 Sep 2026 07:00 PM (IST)

प्रतापगढ़ के कुंडा में वन क्षेत्राधिकारी आशीष सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें कॉलर ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के कुंडा वन क्षेत्राधिकारी को धमकी देने वाले पर एफआईआर दर्ज हुई है।

 प्रतापगढ़ के कुंडा वन क्षेत्राधिकारी को धमकी देने वाले पर एफआईआर दर्ज हुई है।

HighLights

  1. वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा केस दर्ज किया

  2. कुंडा कोतवाल बोले- जांच शुरू की गई, साक्ष्यों को देखा जा रहा

संसू, जागरण, कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा के वन क्षेत्राधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कॉलर ने फोन पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करके देख लेने की बात कही। तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

पांच सितंबर को धरौली निवासी धीरेंद्र जायसवाल ने मानिकपुर में आम के करीब 40 पेड़ों की बाग काटे जाने के संबंध में बातचीत के दौरान वन क्षेत्राधिकारी कुंडा आशीष सिंह को धमकी दी। विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए वन अपराधों की रोकथाम और अवैध वृक्ष कटान के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहने पर आरोपित ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

इसके बाद तहसील में उनके विरुद्ध शिकायत कर विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया। 23 सितंबर की रात करीब 8:13 बजे धीरेंद्र ने फोन कर वन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। वन क्षेत्राधिकारी ने फोन से संबंधित स्क्रीनशाट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

तहरीर में पूर्व में भी गलत शिकायत किए जाने का उल्लेख किया गया है। बार-बार शासकीय कार्य में हस्तक्षेप करने, विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करने और अधिकारी-कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों को देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव: सीपी उपाध्याय नए अध्यक्ष, महामंत्री पद पर संतोष मिश्र को मिली जीत

यह भी पढ़ें- जब्त वाहनों से छापेमारी पर पुलिस की कार्यशैली पर इलाहाबाद HC ने जताई नाराजगी, DGP को जांच का निर्देश