विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj News : नुरुल्लाह रोड पर PDA की बेशकीमती जमीन पर कब्जा, 50 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 02:47 PM (IST)

नुरुल्लाह रोड पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तीन बीघा बेशकीमती जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी ...और पढ़ें

प्रयागराज के नुरुल्लाह रोड पर अपनी भूमि पर कब्जा को पीडीए बुलडोजर से हटवाएगा। जागरण आर्काइव फोटो

प्रयागराज के नुरुल्लाह रोड पर अपनी भूमि पर कब्जा को पीडीए बुलडोजर से हटवाएगा। जागरण आर्काइव फोटो

HighLights

  1. तीन बीघा जमीन पर 40 से 50 अवैध निर्माण पीडीए ने किया चिह्नित

  2. कब्जामुक्त कराने के बाद इस जमीन पर भूखंड तैयार कर बेचेगा पीडीए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के नुरुल्लाह रोड पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की करीब तीन बीघा जमीन पर कब्जा करके बड़ी संख्या में लोगों ने निर्माण कर लिया है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। पीडीए ने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए स्थल का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे में करीब 40 से 50 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जाएगी।

कब्जाधारकों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

नुरुल्लाह रोड पर प्राधिकरण की जमीन के एक बड़े हिस्से पर लोगों ने अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। सर्वे के दौरान निर्माणों को चिह्नित करने के साथ जमीन की स्थिति और कब्जे का ब्योरा भी जुटाया गया है। अब संबंधित भवन स्वामियों और कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवई की जाएगी।

पीडीए सचिव बोले- यहां भूखंड की बिक्री होगी

पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह का कहना है कि कार्रवाई के बाद करीब तीन बीघा जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण इस जमीन पर नियोजन के अनुसार भूखंड तैयार कर उनकी बिक्री करेगा। इससे एक ओर पीडीए की बेशकीमती जमीन कब्जे से मुक्त होगी, वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण को राजस्व भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की पांच सड़कों का 60 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा, सीएम ग्रिड योजना से लोगों का आरामदायक होगा आवागमन 

यह भी पढ़ें- UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू