विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज 14 मंजिल के पद्म अपार्टमेंट में PDA के फ्लैट जल्द खरीद सकेंगे, निर्माण के साथ ही बुकिंग शुरू होगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 27 Sep 2026 08:44 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) नवरात्र में 14 मंजिला पद्म अपार्टमेंट का भूमि पूजन करेगा, जिसमें 602 2-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। ...और पढ़ें

प्रयागराज में कसारी-मसारी आवास योजना में पीडीए पद्म अपार्टमेंट बनाएगा। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में कसारी-मसारी आवास योजना में पीडीए पद्म अपार्टमेंट बनाएगा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. प्रयागराज विकास प्राधिकरण नवरात्र में अपार्टमेंट का भूमि पूजन करेगा 

  2. 602 2-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे, सुविधा के लिए आठ लिफ्ट लगाई जाएंगी

  3. माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास प्रस्तावित है अपार्टमेंट  

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास प्रस्तावित पद्म अपार्टमेंट के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से नवरात्र में अपार्टमेंट का भूमि पूजन कराया जाएगा।

10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा पद्म अपार्टमेंट 

इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी है। इससे इच्छुक लोगों को निर्माण पूरा होने से पहले ही फ्लैट बुक कराने का अवसर मिलेगा। शहर के कसारी-मसारी आवास योजना में पीडीए करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 14 मंजिला पद्म अपार्टमेंट का निर्माण कराएगा। इसमें कुल 602 दो-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। भवन में आवागमन की सुविधा के लिए आठ लिफ्ट लगाई जाएंगी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा फ्लैट 

आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस आवासीय परियोजना को लेकर पीडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन वर्ष में इस अपार्टमेंट को तैयार करने का दावा किया जा रहा है। पद्म लोक अपार्टमेंट जहां पर प्रस्तावित है वह जमीन पहले माफिया अतीक अहमद के कब्जे में थी। पांच माह पहले इस जमीन को मुक्त कराकर लिया गया है।

निर्धारित समय में निर्माण पूरा कराने पर जोर 

पीडीए के जोनल अधिकारी सूजज पटेल ने बताया कि परियोजना का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर जोर रहेगा। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। फ्लैटों की बिक्री से मिलने वाली राशि का उपयोग परियोजना के निर्माण में भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: विकसित कॉलोनियां बनीं बाजार, कोचिंग और नर्सिंग होम के चलते सड़कों पर पार्किंग

यह भी पढ़ें- अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुपालक सेक्स सार्टेड सीमन का इस्तेमाल करें, पशुपालन विभाग दे रहा सुविधा