विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA की 6 आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग सुविधा, पोर्टल शुरू होने के सिर्फ 5 दिनों में 43% बुक

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 08:05 PM (IST)

पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। पोर्टल शुरू होने के महज पांच दिनों में ही 43% ...और पढ़ें

पीडीए के प्रयागराज की छह आवासीय योजनाओं में ऑनलाइन फ्लैट बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

पीडीए के प्रयागराज की छह आवासीय योजनाओं में ऑनलाइन फ्लैट बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

HighLights

  1. प्रयागराज में 465 फ्लैटों के लिए 'पहले आओ पहले पाओ' की व्यवस्था शुरू

  2. लोगों को अपनी पसंद व सुविधानुसार उपलब्ध फ्लैट चुनने का ऑनलाइन विकल्प 

  3. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के फ्लैटों की कीमत 11 लाख से 68 लाख रुपये तक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की छह आवासीय योजनाओं में फ्लैट पाने के लिए शुरू की गई 'पहले आओ पहले पाओ' की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो गई है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि पोर्टल शुरू होने के महज पांच दिनों में करीब 43 प्रतिशत फ्लैट बुक हो चुके हैं।

फ्लैट के लिए लाटरी का नहीं करना होगा इंतजार

खरीदारों को लाटरी का इंतजार करने के बजाय अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार उपलब्ध फ्लैट चुनने का विकल्प मिल रहा है। पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में कुल 465 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।

अपनी पसंद का घर बैठे बुक करें फ्लैट 

पीडीए के 465 फ्लैट की कीमत करीब 11 लाख से 68 लाख रुपये तक है। 11 लाख रुपये से शुरू होने वाले फ्लैट ईडब्ल्यूएस श्रेणी के हैं, जिनके लिए निर्धारित आय-पात्रता और आय प्रमाण-पत्र जरूरी है। अन्य श्रेणियों में भी अलग-अलग आकार और कीमत के फ्लैट उपलब्ध हैं। नई व्यवस्था में खरीदार ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध फ्लैट, कीमत और अन्य विवरण देखकर सीधे अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकते हैं।

किश्तों में भी फ्लैटों की कीमत चुका सकते हैं

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि खरीदे गए फ्लैटों की कीमत 45 दिन में पूरा जमा करने पर छह प्रतिशत, 60 दिन में पांच प्रतिशत और 90 दिन में चार प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है। किश्तों में भुगतान और सरकारी-अर्द्धसरकारी कर्मचारियों के लिए भी विशेष भुगतान सुविधाएं दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- 400 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भूमि पूजन नवरात्र में, प्रयागराज दिवाली से पहले शुरू होगा निर्माण

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: महर्षि भरद्वाज चौराहा से लोक सेवा आयोग तक बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत