विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में PDA का फ्लैट लेना अब आसान, आवंटन में शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म; लोगों को बड़ी राहत मिली

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 29 Sep 2026 07:04 AM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फ्लैट आवंटन प्रक्रिया से शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब छह आवासीय योजनाओं ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के फ्लैट का आवंटन बिना एफीडेविट के होगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के फ्लैट का आवंटन बिना एफीडेविट के होगा।

HighLights

  1. छह आवासीय योजना में 465 फ्लैटों की शुरू हई बिक्री

  2. चार हजार से अधिक लोगों ने फ्लैटों का देखा विवरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदने वालों को अब शपथ पत्र बनवाने के लिए अलग से भागदौड़ नहीं करनी होगी। पीडीए ने फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया में शपथ पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब खरीदार बिना शपथ पत्र के ही फ्लैट बुक कराकर आवंटन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। पीडीए के इस फैसले से फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पीडीए की ओर से छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री की जा रही है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू हुई बिक्री में खरीदार आनलाइन फ्लैट का विवरण देखकर अपनी पसंद का आवास बुक कर सकते हैं। नैनी स्थित जान्हवी अपार्टमेंट, मानस विहार आवास योजना, यमुना विहार आवास योजना, कालिंदीपुरम स्थित जागृति विहार अपार्टमेंट, मौसम विहार अपार्टमेंट और वसुधा विहार आवास योजना के फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

बिक्री शुरू होने के दो दिन में ही करीब चार हजार लोग पीडीए की वेबसाइट पर फ्लैटों का विवरण देख चुके हैं, जबकि 20 से अधिक लोगों ने अपनी पसंद के फ्लैट बुक भी कर लिए हैं। इससे पीडीए की आवासीय योजनाओं में लोगों की रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि पहले फ्लैट खरीदने वाले आवेदकों से शपथ पत्र लिया जाता था। खरीदारों की सुविधा और प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से अब इसकी अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इससे आवंटन प्रक्रिया में एक अतिरिक्त औपचारिकता कम होगी। खरीदारों को एफीडेविट बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज 14 मंजिल के पद्म अपार्टमेंट में PDA के फ्लैट जल्द खरीद सकेंगे, निर्माण के साथ ही बुकिंग शुरू होगी

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों की अब दिखेगी कॉर्पोरेट पहचान, प्लेटफॉर्म नंबर से पहले जुड़ेगा ब्रांड का नाम; बदलेगा अनाउंसमेंट का तरीका