विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसडीएम बने तो क्या करेंगे? पीसीएस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से पूछे गए आर्थिक और सामाजिक समस्याओं पर सवाल

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:38 AM (IST)

पीसीएस-2025 के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से आर्थिक और सामाजिक समस्याओं पर गहन सवाल पूछे गए। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की ...और पढ़ें

लोक सेवा आयोग में पीसीएस के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी। जागरण

लोक सेवा आयोग में पीसीएस के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी। जागरण

HighLights

  1. बेरोजगारी के कारण और समाधान पर प्रश्न।

  2. एसडीएम बनने पर किसानों के लिए कार्य।

  3. प्रशासन में आईटी के उपयोग पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। पीसीएस-2025 के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और प्रशासन में तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े सवाल पूछे गए।

सवालों के जरिए अभ्यर्थियों की समसामयिक मुद्दों पर समझ और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के प्रति उनके दृष्टिकोण को परखने का प्रयास किया गया। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से पूछा गया कि बेरोजगारी क्यों बढ़ रही है? इनके पीछे प्रमुख कारण क्या हैं? इन समस्याओं के समाधान के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए?

आर्थिक चुनौतियों से जुड़े इन सवालों के साथ अभ्यर्थियों की प्रशासनिक सोच को भी परखा गया। किसानों से जुड़े सवाल में पूछा गया कि यदि वे एसडीएम बनते हैं तो किसानों के हित में क्या काम करेंगे? वहीं, प्रशासनिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) का इस्तेमाल किस तरह करेंगे?, यह सवाल भी किया गया।

एक अभ्यर्थी से शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की बढ़ती समस्या पर प्रश्न पूछा गया कि इस समस्या से निपटने के लिए अभ्यर्थी क्या कदम उठाएंग?

साक्षात्कार में सरकारी और निजी नौकरी के बीच प्राथमिकता को लेकर भी सवाल में पूछा गया कि वे सरकारी नौकरी और निजी नौकरी में से किसे चुनेंगे और क्यों। इसके अलावा पदभार संभालने के बाद सबसे पहले किन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देंगे और एसडीएम बनने पर आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?

यह भी पढ़ें- वाराणसी में एक दिन की DIOS बनी छात्रा मुस्कान भारती, बोली- आईएएस-पीसीएस बनना है सपना

यह भी पढ़ें- चाय वाले की बेटी गीतांजलि सती ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास