प्रयागराज-मुंबई रूट पर किन्नरों की गुंडई, शिप्रा एक्सप्रेस में यात्री की पिटाई कर नीचे फेंका; पैर टूटा
प्रयागराज के शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों ने शिप्रा एक्सप्रेस में एक यात्री को पीटकर ट्रेन से नीचे फेंक ...और पढ़ें

प्रयागराज-मुंबई रेल रूट पर किन्नरों की पिटाई व ट्रेन से नीचे फेंकने से गंभीर यात्री रवि। जागरण
HighLights
उत्तर मध्य रेलवे के शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास सनसनीखेज वारदात
जीआरपी ने उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बिहार के रोहतास निवासी 18 वर्षीय युवक मध्य प्रदेश के दमोह जा रहा था
संसू, जागरण, शंकरगढ़ (प्रयागराज)। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत स्टेशन शंकरगढ़ पर शुक्रवार को किन्नरों ने यात्री युवक की पिटाई करके ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे उसका पैर टूट गया और गंभीर चोट आई। रेलवे पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहाँ चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया।
शंकरगढ़ स्टेशन से आगे वारदात
शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के आगे तालापार गांव के पास घायल पड़े यात्री की सूचना ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस रीना यादव को मिलने पर उन्होंने तत्काल आरपीएफ शंकरगढ़ चौकी प्रभारी गंभीर सिंह को दी।
यात्री हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही गंभीर सिंह, राजेश सिंह तथा जीआरपी के सिपाही अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
किन्नर जबरन पैसा मांग रहे थे
बताया जा रहा है कि रवि कुमार 18 वर्ष पुत्र अनंत राम ग्राम सकरौली, थाना कोचस,जिला रोहतास, बिहार शुक्रवार को प्रातः लगभग नौ बजे शिप्रा एक्सप्रेस से दमोह मध्य प्रदेश जा रहे थे कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तीन किन्नर आए और जबरन पैसा मांगने लगे।
बैग छीनने का विरोध करने पर पिटाई
रवि के मना करने पर उसका बैग छीन कर किन्नर जाने लगे, तब वह अपना बैग छुड़ाने लगा। तभी तीनों किन्नरों से उसे बुरी तरह पिटाई करने के बाद ट्रेन को रोक कर तालापार रोड की ओर गहरे गड्ढे व झाड़ी में फेक दिया।
मध्य प्रदेश के दमोह में हार्वेस्टर चालक है घायल
आसपास के लोगों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस को घटना के बारे ने बताया। घायल युवक मध्य प्रदेश के दमोह में हार्वेस्टर चालक है। वही जा रहा था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश देखा गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेनों में कथित रूप से अवैध वसूली करने वाले किन्नरों तथा यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की।
