विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सजावटी मछली पालन से कम लागत में मोटी कमाई करेंगे युवा, सरकार भी देगी बंपर सब्सिडी

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:25 AM (IST)

सजावटी मछली पालन ग्रामीण युवाओं और मत्स्य पालकों के लिए आय का नया जरिया बन सकता है। प्रयागराज में सिफरी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से यह व्यवसाय कम पूंजी में शुरू हो सकता है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सिफरी प्रयागराज ने मत्स्य पालकों को दिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

  2. मात्र 10 हजार रुपये में शुरू करें सजावटी मछली पालन।

  3. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मिलता है अनुदान।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सजावटी मछलियों का पालन ग्रामीण युवाओं और मत्स्य पालकों के लिए आय का नया जरिया बन सकता है। इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज स्थित आईसीएआर-केंद्रीय अंतरस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) के क्षेत्रीय केंद्र में मत्स्य पालकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रयागराज मंडल के चार जिलों के 25 मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया।

संस्थान के केंद्र प्रमुख डॉ. बीआर चव्हाण ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पारंपरिक मत्स्य पालन करने वालों को आधुनिक तकनीक और बाजार की मांग के अनुरूप नई विधाओं से जोड़ना है। सजावटी मछली पालन कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है।

करीब 10 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से इसकी शुरुआत संभव है। लगभग 60 दिनों में मछलियां बाजार में बिक्री के योग्य हो जाती हैं। इसमें गंगा-यमुना की स्थानीय रंगीन मछलियों के साथ गुप्पी, मौली, गोल्डफिश, एंजेलफिश, फाइटर और सकर माउथ प्रजातियों का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को आधुनिक हैचरी का भ्रमण भी कराया गया।

उप निदेशक मत्स्य विजय पाल के अनुसार, प्रयागराज मंडल में करीब 10 हजार मत्स्य पालक हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सजावटी मछली पालन इकाइयों पर सामान्य वर्ग को 40 और महिलाओं तथा एससी-एसटी वर्ग को 60 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। प्रशिक्षण में शामिल महिला मत्स्य पालक सतवंती और युवा किसान जितेंद्र कुमार ने भी सजावटी मछली पालन को अपनी आय बढ़ाने का बेहतर अवसर बताया।

यह भी पढ़ें- मसालों की खुशबू से महकेगा अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्टी, महिलाएं लिखेंगी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।