विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेहूं और बैंगन की खेती के बीच उगाई जा थी ऐसी चीज, छापा मारने पहुंची पुल‍िस-अधि‍कार‍ी देखकर रख गए दंग

Published: Wed, 19 Mar 2025 02:00 PM (IST)

प्रयागराज के हंड‍िया क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापा मारा तो खेत में अफीम के फूल और फल ...और पढ़ें

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने खेत में मारा था छापा।
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने खेत में मारा था छापा।

HighLights

  1. खेत में मिली 1.5 करोड़ रुपये की अफीम की पैदावार
  2. खेती करने वाला एक किसान गिरफ्तार जबकि दूसरा भाग निकला

संवाद सूत्र, हंडिया। प्रयागराज के हंड‍िया क्षेत्र के धोकरी कछार में सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापा मारा तो खेत में अफीम के फूल और फल लहलहाते देख सन्न रह गए। लगभग 10 बिस्वा क्षेत्रफल में अफीम पोस्ता के 1736 पौधे और 2193 फल लगे मिले। अवैध अफीम पोस्ता के पौधा व फल ढोड़ का कुल वजन 186 किलो 470 ग्राम रहा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ करोड़ बताई जा रही है।

दूसरे का खेत लीज पर लेकर खेती कर रहा किसान हौसला प्रसाद पुलिस टीम को आता देख भागने में सफल रहा। पुलिस ने किसान के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।  हंडिया कोतवाल ब्रजकिशोर गौतम की अगुवाई में पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट किया है। 

 गेहूं व बैगन के खेतों के बीच अफीम की खेती

हंडिया थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम को सूचना मिली कि धोकरी कछार में गेहूं व बैगन के खेतों के बीच अफीम की खेती की गई है। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और आबकारी की टीम ने गांव में छापामारी की। गेहूं व सरसों के खेतों के बीच से होते हुए पुलिस टीम खेत में पहुंची। लगभग 10 बिस्सा खेत में अफीम की फसल थी।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

फूलपुर नायब तहसीलदार रविन्द्र कुमार, कानूनगो प्रमोद कुमार, हल्का लेखपाल राहुल बिंद व राकेश की मौजूदगी में पुलिस ने पौधे और फूलों को काटकर कब्जे ले लिया। पुलिस ने हौसला प्रसाद पटेल व नीरज कुमार पटेल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एक आरोपित नीरज पटेल को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपित हौसला प्रसाद भाग गया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के कई अपार्टमेंट में चल रहा है देह व्यापार, फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियों ने क‍िए चौंकाने वाले खुलासे

यह भी पढ़ें: स्‍कूल जाने से पहले फूट-फूटकर रोने लगी छात्रा, वजह जानकर मां के पैरों तले खि‍सक गई जमीन