यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रयागराज के कई अपार्टमेंट में चल रहा है देह व्यापार, फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
प्रयागराज के नैनी में फ्लैट से देह व्यापार में पकड़ी गई लड़कियों कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने जानकारी ...और पढ़ें

HighLights
- स्पा सेंटर की आड़ में फिर से शुरू हुआ धंधा
- मीरगंज में भी चोरी-छिपे चल है रहा ‘खेल’
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नैनी के मानस बिहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि शहर के कई फ्लैट, स्पा सेंटर के साथ ही मीरगंज में देह व्यापार हो रहा है। फ्लैट से पकड़ी गई लड़कियों ने इस बारे में कुछ जानकारी दी है। यह भी बताया कि कई अपार्टमेंट के संचालक और संचालिकाओं ने कुछ समय पहले उनसे काम करने के लिए संपर्क किया था। पॉश इलाके में स्थित कुछ अपार्टमेंट में देह व्यापार करने वाली लड़कियों को ज्यादा कमाई होती है। इसका लालच भी दिया गया था।
सूत्रों का कहना है शहर के जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सलोरी, अशोक नगर, राजापुर सहित कई अन्य मुहल्ले में बने अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चल रहा है। संचालक और संचालिका ऐसे अपार्टमेंट को चुनते हैं, जहां पर कस्टमर दूसरे लोगों की नजर से आसानी से बच सकें। इसके साथ ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अनैतिक कारोबार के बारे में पता न चल सके और विरोध भी न करने पाएं।
मीरगंज मुहल्ले में फिर चोरी-छिपे चल रहा 'खेल'
यह भी बताया गया है कि कभी देह व्यापार के लिए बदनाम रहे मीरगंज मुहल्ले में फिर चोरी-छिपे ‘खेल’ हो गया है। उसके आसपास स्थित कुछ होटल में भी ऐसा हो रहा है। इसके अलावा कई स्पा सेंटर में भी देह व्यापार का काम फल-फूल रहा है।
.jpg)
संचालिका समेत पांच को किया गिरफ्तार
बता दें, नैनी के मानस विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का राजफाश हुआ है। नैनी पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तु, नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों किशोरियों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट
बीते वर्ष पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। अशोक नगर में भी पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक महिला समेत कई लोगों को पकड़ा था।
