Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: फ्लैट में चल रहा था देह व्‍यापार, छापा पड़ते ही मची भगदड़; लड़कियों को इस हाल में देख दंग रह गई पुल‍िस

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 09:26 AM (IST)

    Deh Vyapar प्रयागराज के नैनी इलाके में एक अपार्टमेंट में पुल‍िस ने छापा मारा तो खलबली मच गई। फ्लैट के अंदर देह व्‍यापार चल रहा था। कमरों में नाबाल‍िग लड़कियां भी मौजूद थीं। पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तु नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

    Hero Image
    फ्लैट में नाबाल‍िग लड़कि‍यां भी कर रही थीं गंदा काम।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, नैनी। मानस विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का राजफाश हुआ है। नैनी पुलिस ने छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तु, नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों किशोरियों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनी क्षेत्र में एडीए कॉलोनी के पास मानस विहार अपार्टमेंट है। यहां एक महिला ने करीब दो साल से एक फ्लैट को किराए पर ले रखा था। वहां रोजाना अलग-अलग महिलाएं और लड़कियां आती-जाती थीं। युवक भी आते-जाते रहते थे। कभी-कभी कार सवार लोग भी फ्लैट में जाते थे और देर रात बाहर निकलते थे। फ्लैट में संदिग्ध गतिविधि को लेकर चर्चा स्थानीय लोगों में होती रहती थी।

    फ्लैट में छापा, मच गई खलबली

    इसी बीच कुछ लोगों ने एक स्वयंसेवी संस्था को इसके बारे में बताया। सोमवार शाम संस्था के पदाधिकारी नैनी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। तब एसीपी करछना वरुण कुमार ने टीम गठित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार रात को ही इंस्पेक्टर नैनी ने फोर्स के साथ फ्लैट में छापेमारी की तो खलबली मच गई।

    फ्लैट में मौजूद संचालिका, लड़कियों को पकड़ लिया गया। तलाशी में आपत्तिजनक वस्तु सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि संचालिका नैनी की रहने वाली है। जबकि एक लड़की गोरखपुर और दूसरी सीतापुर की निवासी है। दो नाबालिग लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र से यहां आती थीं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन तीन से पांच हजार रुपये तक कमाती थीं, जिसमें से आधा पैसा संचालिका रख लेती थी।

    सच्चाई जान चौंक गए निवासी

    मानस विहार अपार्टमेंट में रहने वाले लोग उस वक्त चौंक पड़े, जब एक फ्लैट में उन्हें सेक्स रैकेट संचालित होने का पता चला। कुछ लोगों का कहना था कि संचालिका अपनी पहचान छिपाकर यहां रहती थी। वह खुद को स्वयंसेवी संगठन से जुड़ी भी बताया करती थी। इस अपार्टमेंट में तमाम संभ्रांत लोग भी परिवार के साथ रहते हैं, जिन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही किराए पर फ्लैट देने वाले से भी सच्चाई का पता लगाने की बात कही।

    त्रिवेणी नगर में भी हुई थी कार्रवाई

    अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का राजफाश होने से पहले पुलिस ने नैनी के त्रिवेणी नगर में भी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया था। कुछ साल पहले भी मीरजापुर रोड पर पुलिस ने जाल बिछाकर देह व्यापार में शामिल कई महिलाओं की गिरफ्तारी की थी। उधर, सूत्रों का कहना है कि नैनी क्षेत्र के कुछ और भी अपार्टमेंट में इस तरह के काम हो रहे हैं, जिसके बारे में लोग सीधी शिकायत करने से परहेज करते हैं।

    डीसीपी यमुनापार व‍िवेक चंद्र यादव ने बताया क‍ि फ्लैट में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी, जहां पर छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Deh Vyapar: छापा पड़ते ही मची भगदड़, महिलाओं को इस हालत में देख दंग रह गई पुलिस; पीछे के गेट से कराते थे एंट्री