विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NRIPT को विश्वविद्यालय बनाएगी डबल इंजन सरकार, प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दिया भरोसा

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 04:38 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी (एनआरआइपीटी) को तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने का ...और पढ़ें

नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी, प्रयागराज में प्रिंट स्टार प्रतियोगिता-2026 के समापन अवसर पर उपस्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य। जागरण

नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी, प्रयागराज में प्रिंट स्टार प्रतियोगिता-2026 के समापन अवसर पर उपस्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य। जागरण

HighLights

  1. प्रिंट स्टार प्रतियोगिता की विजेता प्रिया कुमारी को तारकेश्वर प्रसाद मेमोरियल स्वर्ण पदक

  2. नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी के कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी (एनआरआइपीटी) में शुक्रवार को आयोजित प्रिंट स्टार प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता की विजेता प्रिया कुमारी को तारकेश्वर प्रसाद मेमोरियल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

विजेता को स्वर्ण पदक व 25 हजार 

समारोह में शामिल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विजेता को स्वर्ण पदक के साथ 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। केशव प्रसाद मौर्य ने संस्थान के विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने नार्थ रीजनल इंस्टीट्यूट आफ प्रिंटिंग टेक्नोलाजी में डिग्री पाठ्यक्रम शुरू कराने तथा भविष्य में संस्थान को तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए मजबूती से प्रयास करने का आश्वासन दिया।

संस्थान के पूर्व प्राचार्य की स्मृति में आयोजन 

संस्थान के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन आफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। समापन समारोह में स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद के पुत्र एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए गए

इस दौरान विजेता को स्वर्ण पदक एवं 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रिंटिंग टेक्नोलाजी के बदलते स्वरूप के अनुरूप नई तकनीकों और कौशल को अपनाने की सलाह दी।

ये विशिष्टजन उपस्थित रहे

समारोह में कमल मोहन चोपड़ा, मेजर डॉ. हर्ष कुमार (ज्वाइंट रजिस्ट्रार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय), अनुभव शिक्षार्थी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री राकेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थान के वर्तमान एवं पूर्व संकाय सदस्यों के साथ देशभर से आए विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें- 5 अरब से बदलेगा जल निकासी तंत्र, 100 वार्डों में बनेंगे नाले-नालियां; प्रयागराज शहर में जलभराव की दूर होगी समस्या

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : नुरुल्लाह रोड पर PDA की बेशकीमती जमीन पर कब्जा, 50 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर