नवरात्र में प्रयागराज से विंध्याचल समेत दस रूटों पर चलेंगी 200 स्पेशल बसें, हर 15 मिनट पर मिलेगी सुविधा
शारदीय नवरात्र के लिए प्रयागराज से विंध्याचल धाम तक 11 से 20 अक्टूबर तक 200 अतिरिक्त बसें चलेंगी। ये बसें ...और पढ़ें

प्रयागराज से दस रूट पर दौड़ेंगी 200 स्पेशल बसें।
HighLights
प्रयागराज से विंध्याचल धाम के लिए 200 अतिरिक्त बसें।
11 से 20 अक्टूबर तक 10 रूटों पर संचालन।
हर 15 मिनट पर बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं के विंध्याचल धाम का दर्शन कराने के लिए रोडवेज बसों के संचालन की समय सारिणी जारी हो गई। प्रयागराज परिक्षेत्र ने दस चुनिंदा रूटों पर 200 अतिरिक्त बसें 11 से 20 अक्टूबर तक चलेंगी।
जीरो रोड बस अड्डे के सामने और लेप्रोसी चौराहे से रविवार तड़के साढ़े चार बजे से प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर बसें मिलना शुरू हो जाएंगी। सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले मीरजापुर-वाराणसी कॉरिडोर पर 65 वाहन लगाए गए हैं।
वहीं, मीरजापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 50 तथा मीरजापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 अनुबंधित व निगम की बसें फेरे लगाएंगी। पूर्वांचल के अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीरजापुर-जौनपुर-आजमगढ़ सेक्टर में 25 बसें तैनात रहेंगी।
इसके अतिरिक्त प्रतापगढ़, लालगंज, बादशाहपुर और कौशांबी के कड़ा धाम से विंध्य क्षेत्र को सीधे जोड़ने के लिए प्रत्येक मार्ग पर पांच-पांच विशेष बसें संचालित होंगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि विंध्याचल में भी बस जहां रुकेगी वहां पर भी यात्रियों की सुगम आवाजाही और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया गया है। श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 442.61 करोड़ से बनेंगे सात अंडरपास और एक फ्लाईओवर
