विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर 22 प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा, सुपरफास्ट भी 2-2 मिनट रुकेंगी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 08 Oct 2026 08:05 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल स्टेशन पर 22 प्रमुख ट्रेनों को 2-2 ...और पढ़ें

नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर प्रमुख व सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव होगा।

नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर प्रमुख व सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव होगा।

HighLights

  1. मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को रेलवे की सुविधा 

  2. विशेष व्यवस्था 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 16 दिन प्रभावी रहेगी 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 22 प्रमुख एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह विशेष व्यवस्था 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक (कुल 16 दिन) प्रभावी रहेगी।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव 

जिन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है उनमें हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस शामिल है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पाटलिपुत्र, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, भागलपुर और बनारस जाने वाली प्रमुख अप-डाउन ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर रोका जाएगा। इससे दर्शनार्थियों को स्टेशन पर उतरने और चढ़ने में सुगमता होगी।

प्रयाग के रास्ते विंध्याचल के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे ने मीरजापुर से लखनऊ के उतरेटिया के बीच अनारक्षित मेमू मेला विशेष ट्रेन (04129/04130) चलाने का निर्णय लिया है। 12 कोच वाली यह ट्रेन 11 से 27 अक्टूबर तक कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे प्रयागराज, लखनऊ और रायबरेली के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन मीरजापुर से रोज शाम 4:05 बजे चलकर शाम सात बजे प्रयाग पहुंचेगी (दो मिनट ठहराव) और रात 11:10 बजे उतरेटिया पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेनें 

वापसी में ट्रेन उतरेटिया से प्रतिदिन रात एक बजे चलकर सुबह 5:03 बजे प्रयाग स्टेशन आएगी और सुबह 8:30 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। रास्ते में यह विंध्याचल, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली और बछरावां पर भी रुकेगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेन मैनेजर समेत 3548 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी व आवेदन शुरू; RRB प्रयागराज में 265 पद

यह भी पढ़ें- Indian Railways : स्टेशन मास्टर भर्ती के बदले नियम, अब दो नहीं सिर्फ एक होगी लिखित परीक्षा; लाखों युवाओं को मिली सहूलियत