विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MNNIT प्रयागराज के पूर्व कुलसचिव और प्रोफेसर पर हमला कर घायल किया, जान से मारने की धमकी दी

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 01:28 PM (IST)

एमएनएनआईटी प्रयागराज के पूर्व कुलसचिव रवि प्रकाश और प्रोफेसर रमेश पांडेय पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया ...और पढ़ें

एमएनएनआईटी के पूर्व कुलसचिव और प्रोफेसर पर जानलेवा हमला किया गया।

एमएनएनआईटी के पूर्व कुलसचिव और प्रोफेसर पर जानलेवा हमला किया गया।

HighLights

  1. शिवकुटी थाने में प्रोफेसर और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  2. यह भी आरोप है कि विपक्षी ने पूर्व में भी कई बार दुर्व्यवहार किया था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के पूर्व कुलसचिव और प्रोफेसर रवि प्रकाश पर कुछ लोगों ने बीच सड़क हमला किया। जख्मी होने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर रमेश पांडेय ने शिवकुटी थाने में प्रोफेसर राम प्रकाश तिवारी और उसके बेटे उत्कर्ष तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एमएनएनआईटी के स्टाफ कॉलोनी में वारदात

एमएनएनआईटी के स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर रमेश पांडेय का कहना है कि 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे काली मंदिर में सुंदरकांड के बाद वह रवि प्रकाश के साथ टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान इंडस्ट्रियल स्टेट की एक कंपनी के निदेशक उत्कर्ष तिवारी अपने पिता प्रोफेसर राम प्रकाश के साथ कार से आया तो गाली-गलौज करने लगा।

डंडे से पिटाई की गई

मोबाइल में वीडियो बनाने का प्रयास किया तो विपक्षी ने मारपीट शुरू कर दी। सिक्याेरिटी गार्ड का डंडा लेकर हमला किया और फिर जमीन पर पटक-पटककर पिटाई की। इससे दोनों लोग जख्मी हो गए तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी।

केस दर्ज कर पुलिस कर रही विवेचना

यह भी आरोप है कि विपक्षी ने पूर्व में भी कई बार दुर्व्यवहार किया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर शिवकुटी वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से कटा कुली, क्या आर्थिक तंगी के चलते कर ली आत्महत्या? फाफामऊ में युवक के दोनों पैर कटे

यह भी पढ़ें- केशव मौर्य का सपा और कांग्रेस पर हमला, कहा- देश का माहौल खराब कर रहीं; इंडी गठबंधन के दलों पर साधा निशाना

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से कटा कुली, क्या आर्थिक तंगी के चलते कर ली आत्महत्या? फाफामऊ में युवक के दोनों पैर कटे