विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधायक पूजा पाल से साइबर ठगी, बैंक खाते से साइबर अपराधी ने 1.55 लाख रुपये उड़ाए

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 08:52 PM (IST)

चायल विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से फोन-पे के जरिए करीब 1.55 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ...और पढ़ें

चायल विधायक पूजा पाल।  जागरण आर्काइव

चायल विधायक पूजा पाल। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कौशांबी में चायल विधान सभा की विधायक हैं पूजा पाल

  2. धूमनगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चायल विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से फोन-पे के जरिए करीब 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामला सामने आया है। इस मामले में धूमनगंज थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया जाता है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच विधायक पूजा पाल के खाते से कई बार में रुपये निकाले गए। विधायक ने मोबाइल फोन में अनधिकृत प्रवेश कर बैंक खाते और व्यक्तिगत डॉटा तक पहुंच बनाए जाने की आशंका जताई है।

मामले के संबंध में धूमनगंज थाने की पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की टीम की मदद से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: मेजा थाना प्रभारी समेत दो इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपित को 4 दिन थाने में रखा फिर दिखाई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें- जमानत के अगले दिन ही बिजनौर जिला जेल में कैदी की मौत पर इलाहाबाद HC सख्त, कहा- महानिदेशक दें संक्षिप्त जवाबी हलफनामा