विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: मेजा थाना प्रभारी समेत दो इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपित को 4 दिन थाने में रखा फिर दिखाई गिरफ्तारी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 03:54 PM (IST)

प्रयागराज के मेजा थाने के प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित ...और पढ़ें

मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त थाना प्रभारी कमलेश यादव।

मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त थाना प्रभारी कमलेश यादव।

HighLights

  1. मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त थाना प्रभारी कमलेश यादव पर गिरी गाज

  2. आरोपित को चार दिन तक थाने में बैठाए रखने और गिरफ्तारी दिखाने पर हुई कार्रवाई

संसू, जागरण, मेजा (प्रयागराज)। यमुनापार में मेजा थाना के प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। इन पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। यह कार्रवाई आरोपित को चार दिन तक थाने में बैठाए रखने और उसकी गिरफ्तारी दिखाने के मामले में की गई है।

पुलिस ने कमलेश को 15 अगस्त को उठाया था 

आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपित कमलेश विश्वास को 15 अगस्त के दिन उसकी क्लीनिक से उठाया गया था। उसे चार दिन तक थाने में रखा गया। इसके बाद 19 अगस्त को उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई। यह मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त ने की निलंबन की कार्रवाई 

जांच के दौरान आरोपित की क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज से कई अहम जानकारी मिली। सामने आए तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने निलंबन के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपित कमलेश विश्वास के वकील ने बताया कि इंस्पेक्टर मेजा ने अपनी लापरवाही कबूल कर ली थी। इसके बाद कोर्ट ने कमलेश विश्वास को बरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ITI गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने आत्महत्या की, फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट नहीं मिला