विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसने से रेल यातायात प्रभावित, 17 ट्रेनों का बदला रूट

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM (IST)

मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसने से परिचालन बाधित हुआ।

  2. यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल डाउन लाइन बंद की गई।

  3. कुल 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए या कुछ रद हुईं।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन और ट्रैक सबसाइड से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। वहीं, अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन जारी है। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

मिट्टी धंसने से प्रभावित हिस्से को सुरक्षित करने और आवश्यक सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। रेलवे के संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि रेल परिचालन जल्द सामान्य किया जा सके।

घटना के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस मार्ग से चार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 शामिल हैं।

ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेंगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 26505 (10 नवंबर), 12167 ( नौ नवंबर) और 22971 (नौ नवंबर) का मार्ग भी परिवर्तित किया गया। इनमें गाड़ी संख्या 26505 और 12167 प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस होकर, जबकि 22971 बनारस, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।

कानपुर-लखनऊ होकर चलेंगी 13 ट्रेनें

रेलवे के परिचालन बुलेटिन के अनुसार 13 अन्य ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल–लखनऊ–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलाने की स्वीकृति दी गई है। इनमें गाड़ी संख्या 12878, 09427, 04478, 04078, 09725, 04088, 12436, 12394, 03436, 04404, 22362, 04052 और 12260 शामिल हैं।

सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू निरस्त

मिट्टी धंसने की घटना के कारण गाड़ी संख्या 63238 सूबेदारगंज–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन फिलहाल प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे प्रशासन ने मंडल और नियंत्रण कक्षों के माध्यम से ट्रेनों की लगातार निगरानी शुरू कर दी है। यात्रियों को स्टेशनों पर उद्घोषणा, सूचना पट्टों और पूछताछ काउंटरों के जरिए जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा जनरल टिकट, अलीगढ़ समेत चार स्टेशनों पर शुरू होगी नई सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।