विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में मुसाफिर बनकर बालिका का अपहरण के बाद दुष्कर्म भी किया था, प्रयागराज में आरोपित गिरफ्तार 

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 14 Sep 2026 08:30 PM (IST)

प्रयागराज में 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ...और पढ़ें

अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म करने वाला प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया।

अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म करने वाला प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया। 

HighLights

  1. छिवकी के लाज में किया था दुष्कर्म, बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो सतना स्टेशन पर छोड़कर भागा

  2. सतना से रीवा, मीरजापुर, बांदा से पहुंचा प्रयागराज, ललित नगर रेलवे कॉलोनी के पास गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन से नौ वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में नया और गंभीर तथ्य सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। सतना में चाइल्ड लाइन की टीम के सामने बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रयागराज जीआरपी ने उसके बयान के आधार पर पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान अजय कुमार पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम मुडेल, पोस्ट बबुरा कला, थाना ड्रमंडगंज, मीरजापुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 28 वर्ष है। जीआरपी के अनुसार, आठ सितंबर को मीरजापुर से महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी और एक रिश्तेदार के साथ दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में आरोपित भी सवार हुआ था।

उसने खुद को सहयात्री बताते हुए परिवार से नजदीकी बढ़ाई और महिला को ''भाभी'' कहकर भरोसे में लिया। प्रयागराज जंक्शन पर उसने कुरकुरे दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ लिया और स्टेशन से बाहर निकल गया।

जीआरपी की जांच में सामने आया कि प्रयागराज जंक्शन से बच्ची को लेकर अजय कुमार ई-रिक्शा से छिवकी पहुंचा। स्टेशन रोड स्थित एक लाज में उसने करीब 300 रुपये में कमरा लिया। रात में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर वह घबरा गया। अकेले लाज से बाहर निकलने पर पकड़े जाने का डर था, इसलिए बच्ची को साथ लेकर वह छिवकी स्टेशन पहुंचा।

ट्रेन से बच्ची को लेकर ट्रेन से सतना पहुंचा। वहां बच्ची की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसे आगे साथ ले जाने में खतरा महसूस हुआ। आरोपित बच्ची को सतना रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने बच्ची को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंपा।

चाइल्ड लाइन के सामने बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसकी सूचना प्रयागराज जीआरपी को दी गई। प्रयागराज की टीम बच्ची को अपने साथ ले आई। उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बच्ची सुरक्षित है।

जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को सतना में छोड़ने के बाद आरोपित लगातार ठिकाने बदलकर भाग रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी थी। वह सतना से रीवा पहुंचा। वहां से मीरजापुर आया और फिर चंबल एक्सप्रेस से बांदा पहुंचा।

बांदा में उसे एक मामले में न्यायालय में तारीख पर प्रस्तुत होना था, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वह न्यायालय नहीं गया। इसके बाद कानपुर होते हुए प्रयागराज आ गया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ललित नगर रेलवे कालोनी के पास घेराबंदी की और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और बच्ची को लेकर की गई पूरी गतिविधि की भी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पहले भी बच्ची से दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है

पुलिस के अनुसार अजय कुमार शातिर अपराधी है। वर्ष 2022 में मानिकपुर में ट्रेन के अंदर तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसने तीन साल की बच्ची से रेप किया था, जिसमें बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में वह जेल में बंद था और जून 2026 में जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद ही उस पर नौ वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म किया है। इसके अलावा मीरजापुर में उसके खिलाफ चोरी के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। इन मामलों में भी वह जेल जा चुका है। पुलिस उसके पूरे आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में मुसाफिर बनकर परिवार का जीता भरोसा फिर 9 वर्षीय बच्ची को किया अगवा; GRP ने सतना से किया बरामद

यह भी पढ़ें- 'पत्नी को नैनी पुल पसंद है...यमुना में कूद रहा हूं', डायरी में लिखकर जौनपुर के युवक ने लगाई छलांग; जल पुलिस ने बचाया