विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां शारदा देवी के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:56 PM (IST)

रेलवे ने मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शनार्थियों के लिए 11 से 22 अक्टूबर तक 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।

  2. मां शारदा देवी के लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा।

  3. 11 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी यह व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन को उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 जोड़ी (कुल 30) महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।

यह विशेष व्यवस्था 11 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली प्रमुख लंबी दूरी की गाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है।

इसमें गोदान एक्सप्रेस, एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस, कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, एलटीटी-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, एलटीटी-रांची एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-पटना हमसफर एक्सप्रेस, पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों दिशा में रुकेंगी। यानी श्रद्धालुओं को मैहर से सीधे बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 की तैयारी तेज: प्रयागराज के 9 स्टेशनों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, अयोध्या-काशी के लिए चलेगी 'रिंग रेल'