विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2027 : 21 करोड़ 19 लाख से जगमगाएगा मेला क्षेत्र, 990 हेक्टेयर में बिजली विभाग करेगा काम

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 08:15 PM (IST)

माघ मेला 2027 के लिए बिजली विभाग का बजट बढ़कर 21.19 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल से ...और पढ़ें

Magh Mela 2027 इस बार 990 हेक्टेयर में बिजली से मेला क्षेत्र जगमगाएगा। फोटो: जागरण आर्काइव

Magh Mela 2027 इस बार 990 हेक्टेयर में बिजली से मेला क्षेत्र जगमगाएगा। फोटो: जागरण आर्काइव

HighLights

  1. इस बार लगभग छह करोड़ रुपये का अधिक मिला बजट

  2. प्रयागराज में मेला क्षेत्र 90 हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बसेगा

राजेंद्र यादव, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेला को लेकर इस बार प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग के बजट में बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष 15 करोड़ 32 लाख के मुकाबले इस बार 21 करोड़ 19 लाख का बजट पास किया गया है। साथ ही इस बार मेला 900 की जगह 990 हेक्टेयर में होगा। इसे लेकर अधिकारियों ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। माघ मेला के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी कर ली दी गई है।

बेहतर व्यवस्था की रूपरेखा तैयार

पिछले वर्ष 900 हेक्टेयर में माघ मेला हुआ था। मेला के लिए 15 करोड़ 32 लाख का बजट दिया गया था। इस बार मेले का क्षेत्रफल बढ़ा तो बजट में भी बढ़ोतरी की गई। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

67 अस्थायी सब स्टेशन बनेंगे

Magh Mela 2027 मुख्य अभियंता राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता केके सारस्वत व अधिशासी अभियंता मेला अशोक कुमार ने पूरी कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत मेला क्षेत्र को जगमग करने के लिए 23,120 पोल लगाए जाएंगे। 67 अस्थायी सब स्टेशनों का निर्माण होगा, जिसमें 400 केवीए के 30 और 100 केवीए के 37 सब स्टेशन रहेंगे।

27500 एलईडी, 600 सोलर हाईब्रिड स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

फीडरों की संख्या भी इस बार बढ़ाकर 15 की जाएगी। 27,500 एलईडी स्ट्रीट और 600 सोलर हाईब्रिड स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। कहीं भी आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सात आरएमयू भी लगाए जाएंगे। एलटी लाइन 415 सर्किट किलोमीटर, एचटी लाइन 60 सर्किट किलोमीटर तक बिछाई जाएगी। 32 डीजी सेट बनेंगे। अधिशासी अभियंता माघ मेला अशोक कुमार ने बताया कि मेला में पांच एसडीओ, आठ अवर अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है।

माघ मेला को लेकर भूमि पूजन 16 नवंबर को

Magh Mela 2027 पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी माघ मेला को लेकर 16 नवंबर को भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम त्रिवेणी मार्ग स्थित त्रिवेणी पावर हाउस परिसर में होगा। भूमि पूजन के बाद माघ मेला में बिजली विभाग की तैयारी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : श्रद्धालुओं के लिए इस बार 9 पांटून पुल बनेंगे, निर्माण कार्य शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा काम

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : मेला क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले 10 प्रमुख मार्ग जगमगाएंगे, 30 चौराहों का होगा सुंदरीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।