विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक की 150 करोड़ की संपत्ति सरकार के पक्ष में होगी कुर्क, सबसे अधिक किस जिले में प्रापर्टी?

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 14 Aug 2026 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 01:01 PM (IST)

माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों द्वारा अपराध से अर्जित लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति अब सरकार के पक्ष ...और पढ़ें

माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो

माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रयागराज और लखनऊ में माफिया व उसके करीबियों की हैं अरबों की संपत्ति

  2. डीएम ने संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को दी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और अशरफ उसके गुर्गों द्वारा अपराध से अर्जित की गई लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति अब सरकार के पक्ष में कुर्क की जाएंगी। इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील के एसडीएम अंकित वर्मा तथा तहसीलदार सुरेश चंद्र को निर्देशित किया है। ये संपत्तियां प्रयागराज के साथ ही लखनऊ में भी हैं।

कालिंदीपुरम में पीडीए की जमीन पर कब्जा किया था

पुलिस-प्रशासन की टीमों की जांच में पता चला है कि प्रयागराज के कालिंदीपुरम में ट्रिपलआइटी मार्ग पर पीडीए की जमीन पर माफिया ने कब्जा किया था, जिस पर उसका प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय था। कार्यालय को माफिया के गैंग के सदस्य व रिश्तेदार फहीम, मोहम्मद नूह व राशिद उर्फ नीलू संचालित कर रहे हैं।

लखनऊ में अपराधी गुड्डू मुस्लिम की तीन दुकानें

पुरामुफ्ती के हटवा, करैलाबाग, कसारी-मसारी, एनुद्दीनपुर, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, बेली, अशोक नगर, प्रीतम नगर में कई संपत्तियां हैं जो अपराध से बनाई गई हैं। लखनऊ के खोखीटोला में अकबरी गेट के पास मकान में जमजम ज्वैलर्स के नाम से तीन दुकानें हैं, जो अपराधी गुड्डू मुस्लिम की हैं, जिनका संचालन मोहम्मद आसिफ निवासी निराला नगर, सीतापुर रोड करता है।

लखनऊ में और भी प्रापर्टी

लखनऊ के चौपटिया स्थित अब्दुल अजीज मार्ग पर दबीरुद्दौला गेट के पास तीन मकानों का समूह है जिसे एक किया गया है, भी गुड्डू मुस्लिम के पैसे से खरीदे गए हैं। चौपटिया में निजाम रेजीडेंसी में फ्लैट गुड्डू मुस्लिम का है, जबकि दस्तावेजों में मोहम्मद याब का नाम है। अकबरी गेट के पास तथा अमीनाबाद में जमजम ज्वैलर्स गुड्डू मुस्लिम के अवैध धन से संचालित हैं।

खास-खास

- 20 से ज्यादा संपत्तियां प्रयागराज व लखनऊ में की कुर्की की जाएंगी

- 3 मकान अगल-बगल हैं लखनऊ में, जिन्हें कर दिया गया है एक

संपत्तियों की कुर्की के निर्देश 

लखनऊ में कई अन्य संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के लिए कहा जा रहा है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ वह भागा है। लखनऊ की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज तथा इंस्पेक्टर एयरपोर्ट थाना को एसडीएम सदर के साथ समन्वय बनाते हुए सभी अभिलेख प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संपत्तियों के स्वामी की आर्थिक स्थिति आदि की छानबीन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

माफिया अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद अशरफ तथा दोनों के गुर्गों की कई बेनामी संपत्तियां जांच में सामने आई हैं। अब इन संपत्तियों को सरकार के पक्ष में कुर्क कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं।
- मनीष कुमार वर्मा, डीएम प्रयागराज।

अब तक 1300 करोड़ की अतीक संपत्तियां हुई हैं कुर्क

अब तक अतीक तथा अशरफ और उसके गैंग से जुड़े गुर्गों की करीब 1300 करोड़ रुपये की संपत्तियों के ध्वस्तीकरण अथवा कुर्क किए जाने जैसी कार्रवाई की गई है। अब आगे की कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, दोनों तरफ से फायरिंग : चैन स्नेचर के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद की एक और बेनामी प्रापर्टी चिह्नित, गैंग्सटर एक्ट में होगी कुर्क; प्रयागराज पुलिस ने शुरू की जांच