Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गिरफ्तारी से पहले आतंकी का पुलिस से हुआ था सामना...! सिक्योरिटी देखकर करने लगा अजीबोगरीब हरकत

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 05:24 PM (IST)

    Khalistani terrorist News Update खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह की गिरफ्तारी से पहले पुलिस का सामना हो चुका था! ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने उसे विक्षिप्त समझकर छोड़ दिया। अब आतंकी की तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा है कि वही व्यक्ति लजर मसीह था। क्या पुलिस की चूक से आतंकी बच निकला? पूरी खबर पढ़ें।

    Hero Image
    खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को लेकर कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब पता चला है कि गिरफ्तारी से कई दिन पहले ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना दी थी। तब पुलिस जंगल में बने सुरंगनुमा स्थान पर पहुंची थी। वहां एक व्यक्ति बैठा था, जो पुलिस को देखते ही अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। वह ठीक से बोल भी नहीं रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुलिया और उसकी हरकतों के आधार पर पुलिस उसे विक्षिप्त समझा और फिर वहां से हटा दिया था। मगर आतंकी के पकड़े जाने के बाद जब उसकी तस्वीर प्रसारित हुई तो यह चर्चा तेज हो गई कि लजर मसीह ही था, जो पुलिस को देखकर नाटक करने लगा था। इस आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि अगर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करती तो शायद उसकी सच्चाई का पहले ही पता चल जाता।

    बताया गया है कि कोखराज थाने के पीछे जंगल है। उसी जंगल में एक सुरंगनुमा स्थान है। यहां तक पहुंचने के लिए पगडंडी है, जो मुख्य मार्ग से जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि आतंकी की गिरफ्तारी से कई दिन पहले कुछ लोग लकड़ी काटने के लिए जंगल की ओर गए थे। जहां पर एक व्यक्ति बैठा था और उसके पास कई बैग भी था। वह गांव वालों को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा था।

    इसे भी पढ़ें- STF के रडार पर आतंकी लजर के हैंडलर, यूपी आने के बाद कई लोगों से साधा था संपर्क

    ग्रामीणों ने सोचा कि सभी श्रद्धालु तो संगम की ओर जा रहे हैं और अगर यह भी स्नानार्थी है तो जंगल में क्या कर रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बैठा मिला। जब पुलिसकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए तो वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा।

    खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह। जागरण


    कभी मिट्टी उठाकर सिर पर रगड़ने लगता तो कभी पेड़ों से बात करने का प्रयास करता। काफी देर तक उसकी गतिविधि को समझने के बाद पुलिसकर्मियों ने माना कि युवक विक्षिप्त है। तब उसे वहां से हटाकर दूर भेज दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन उसकी हरकतें अजीब थी। फिलहाल वह आतंकी लजर मसीह ही थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

    इसे भी पढ़ें- 20 मार्च को बराबर होने वाला है दिन और रात, इस खगोलीय घटना को जानकर हो जाएंगे हैरान