विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्री 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सहायिका को नियुक्ति पत्र देने को मांगा था 35 हजार

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 08 Oct 2026 07:34 PM (IST)

कौशांबी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी को 15 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस की प्रयागराज टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

प्रयागराज विजिलेंस द्वारा घूस लेते पकड़ी गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रा रीना देवी। साथार : विजिलेंस

प्रयागराज विजिलेंस द्वारा घूस लेते पकड़ी गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रा रीना देवी। साथार : विजिलेंस

HighLights

  1. विजिलेंस की प्रयागराज टीम ने किया ट्रैप

  2. कौशांबी के कोखराज में थी तैनात, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बाल विकास परियोजना कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। गुरुवार को कौशांबी के कोखराज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

कौशांबी के कोखराज निवासी रीना देवी पर केस दर्ज 

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की प्रयागराज टीम ने सिराथू पहुंचकर ट्रैप करने की कार्रवाई की। इससे विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई। कोखराज निवासी रीना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। विजिलेंस के मुताबिक, कौशांबी निवासी राेशनी कुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आनलाइन आवेदन नौ दिसंबर 2025 को किया था। नौकरी मिलने के बाद वह नियुक्ति आदेश चाहती हैं।

नियुक्ति पत्र के लिए मांगे थे 35 हजार 

रोशनी की मां का आरोप है कि नियुक्ति पत्र के लिए उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय सिराथू पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी से संपर्क किया। तब उसने कहा कि सीडीपीओ मनोज कुमार से मिल लीजिए, नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। तीन अक्टूबर 2026 को सीडीपीओ कार्यालय पहुंची तो रीना देवी से मिलने के लिए कहा गया। उसी दिन मोबाइल पर रीना से बात की तो उसने नियुक्ति पत्र देने के लिए 35 हजार रुपये मांगे।

...साहब कह रहे हैं, जल्दी व्यवस्था करो 

सीडीपीओ से बात किया तो उसने रीना का नाम लेकर फोन काट दिया। बुधवार को रीना ने फोन किया और कहा कि साहब कह रहे हैं, जल्दी व्यवस्था करो। अन्यथा दूसरा विकल्प देखेंगे। तब रोशनी की मां ने किसी तरह 15 हजार रुपये एकत्रित किए, लेकिन घूस नहीं देना चाहती थीं। उन्होंने विजिलेंस कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। गोपनीय जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया।

घूस मांगे तो इन नंबरों पर करें कॉल 

विजिलेंस अधिकारियों ने अपील है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो 9454404859 और 9454401866 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का पोर्च गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में झूंसी के HRI में फिर घुसा तेंदुआ, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर; दहशत का माहौल