विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मर्चेट नेवी आफिसर समेत छह भारतीय कराची बंदरगाह पर फंसे, प्रयागराज में परेशान परिवार ने मदद की लगाई गुहार

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 08:51 PM (IST)

मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर विनीत किशोर मिश्रा समेत छह भारतीय कराची बंदरगाह पर फंसे हुए हैं, जिससे प्रयागराज में ...और पढ़ें

प्रयागराज के लालापुर:स्थित घर पर बंदरगाह पर फंसे बेटे विनीत की राह देखते ललित किशोर मिश्रा। जागरण

प्रयागराज के लालापुर:स्थित घर पर बंदरगाह पर फंसे बेटे विनीत की राह देखते ललित किशोर मिश्रा। जागरण

HighLights

  1. परिवार के सदस्यों ने कुशल वापसी की लगाई गुहार

  2. बघला दुबहा गांव के रहने वाले हैं आफिसर विनीत

संसू, जागरण, लालापुर (प्रयागराज)। घर की दहलीज पर पिता के लौटने की राह देखती मासूम आंखें। हर आहट पर दरवाजे की ओर दौड़ता बचपन और फोन पर पति की आवाज सुनते ही खुद को संभालने की कोशिश करती पत्नी।

पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के पास फंसे हैं

पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के पास खड़े जहाज पर फंसे मर्चेंट नेवी के चीफ आफिसर विनीत किशोर मिश्रा का परिवार इन दिनों इसी पीड़ा से गुजर रहा है। अनहोनी की आशंका से परेशान परिवार ने कुशल वापसी की गुहार लगाई है। विनीत के साथ ही पांच और भारतीय क्रू मेंबर वहां फंसे हुए हैं।

लालापुर के बघला दुबहा गांव निवासी हैं विनीत

लालापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघला दुबहा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी ललित किशोर मिश्रा के बेटे विनीत मर्चेंट नेवी में आफिसर हैं। उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी में विनीत ईरान से सामान लोड करके ओमान गए थे। उसके बाद ओमान से जहाज कराची पहुंचा। कराची बंदरगाह पर लगभग 17 मीट्रिक टन चावल लोड किया गया, जिसके बाद जहाज वहीं खड़ा रहा।

पाकिस्तान की रोक के बाद जहाज बंदरगाह में फंसा है

29 अप्रैल 2026 को पाकिस्तान ने अचानक जहाज की आवाजाही पर रोक लगा दी, जिससे जहाज बंदरगाह पर ही फंस गया। पिता का आरोप है कि विनीत मिश्रा का कांट्रैक्ट फरवरी से अगस्त तक था। कांट्रैक्ट समाप्त होने के बाद जब उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों से वापसी की मांग की, तो उन्हें अनुमति देने से साफ इन्कार कर दिया गया।

जहाज पर बंधक जैसी स्थिति है

मौजूदा समय में जहाज पर बंधक जैसी स्थिति है। कई महीने बाद भी घर नहीं लौटने से विनीत के पिता, पत्नी नेेहा और बच्चे परेशान हैं। परिवार ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से कराची में फंसे हुए विनीत की वापसी की गुहार लगाई है। जानकारी मिलने पर विधायक बारा डाक्टर वाचस्पति ने दूतावास, गृह मंत्रालय और जिलाधिकारी प्रयागराज से बातचीत की।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: अतीक की जमीन पर बनेंगे फ्लैट, CM योगी करेंगे भूमि पूजन; गरीब-जरूरतमंद परिवारों को मिलेंगे आवास

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ई-रिक्शा चालक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार; अवैध संबंध के शक वारदात को दिया अंजाम