विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का निधन, वरिष्ठ कर्मचारी नेता ने प्रयागराज में ली अंतिम सांस

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 12 Jul 2026 12:50 PM (IST)

कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उप्र के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कर्मचारी नेता हरिशंकर तिवारी का 75 वर्ष की आयु में ...और पढ़ें

एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी की फाइल फोटो।

एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. उप्र महालेखाकार के पूर्व कर्मचारी नेता 75 वर्ष के थे

  2. कर्मचारी हितों के आंदोलन में खाई थी पुलिस की लाठी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता 75 वर्षीय हरिशंकर तिवारी का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर कमला नगर मुहल्ला स्थित निवास में रखा गया है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारी हित में उठाई आवाज 

हरिशंकर जुझारू कर्मचारी नेता थे। एजी ऑफिस ब्रदरहुड के अध्यक्ष व ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन के सहायक महासचिव और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया। सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मचारियों के हित में आवाज उठाते रहे। 

अनेक नेताओं से उनके घनिष्ठ संबंध रहे 

कर्मचारी नेता हरिशंकर तिवारी ने कर्मचारी हितों जैसे पेंशन और पदोन्नति आदि को लेकर आंदोलन चलाया था। इस दौरान उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नान्डिस, सीताराम येचुरी सहित अनेक नेताओं से उनके घनिष्ठ संबंध थे।

यह भी पढ़ें- अदाणी गैस के नाम पर फिर ठगी, आप भी रहें सावधान; कनेक्शन बंद करने जैसा झांसा देकर साइबर अपराधी जाल में फंसा रहे

यह भी पढ़ें- UP शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्तियों में प्रतीक्षा सूची व्यवस्था समाप्त