विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी गैस के नाम पर फिर ठगी, आप भी रहें सावधान; कनेक्शन बंद करने जैसा झांसा देकर साइबर अपराधी जाल में फंसा रहे

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 12 Jul 2026 12:26 PM (IST)

साइबर अपराधी अदाणी गैस कनेक्शन बंद करने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। प्रयागराज के अरविंद अग्रवाल से इसी तरह 1.93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है।

अदाणी गैस के नाम पर प्रयागराज के व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने ठगी की।

अदाणी गैस के नाम पर प्रयागराज के व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने ठगी की।

HighLights

  1. अदाणी गैस या पाइप लाइन गैस से संबंधित कॉल या संदेश आए तो सतर्क रहें

  2. प्रयागराज के ताशकंद मार्ग निवासी एक व्यक्ति से एक लाख 93 हजार रुपये ठगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आपके पास भी अदाणी गैस और पाइप लाइन गैस से संबंधित कॉल या संदेश आए तो सतर्क हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपका कनेक्शन बंद करने और दूसरे तरह का झांसा देकर साइबर अपराधी अपने जाल में फंसा लें। इसके बाद ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लें। क्योंकि ऐसी ही एक घटना प्रयागराज के अरविंद अग्रवाल के साथ हुई है। साइबर अपराधियों ने उनसे करीब दो लाख रुपये की ठगी की। इससे पहले भी अपराधी कई लोगों को निशाना बना चुके हैं।

अदाणी गैस कंपनी कर्मी बताया

ताशकंद मार्ग स्थित अदिति अपार्टमेंट में रहने वाले अरविंद अग्रवाल का कहना है कि उनके पास सात जुलाई 2026 को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को अदाणी गैस कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि अदाणी गैस वेल अपडेट नहीं है। किसी भी समय गैस कनेक्शन बंद हो सकता है। जल्द से जल्द अपडेट करवा लें।

मात्र 13 रुपये की मांग की गई 

इसी बीच एक लिंक भेजा गया, जिसको ओपन करने पर मात्र 13 रुपये की मांग की गई। डेबिट कार्ड से 13 रुपये का पेमेंट करने का प्रयास किया लेकिन फेल हो गया। कालर ने कहा कि लगता है मोबाइल नंबर बैंक से लिंक नहीं है। तब दूसरा नंबर दिया, जो बैंक से लिंक था।

दो बार में एकाउंट से निकाले गए रुपये 

ऑनलाइन पेमेंट का प्रोसेस करते हुए फेल हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में मैसेज आया कि खाते से पैसा कट गया है। पता चला कि दो बार में एकाउंट से एक लाख 93 हजार रुपये निकल चुके थे। तब परेशान अरविंद ने थाने पहुंचकर शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- UP शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्तियों में प्रतीक्षा सूची व्यवस्था समाप्त

यह भी पढ़ें- RCTC की नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग आसान और तेज होगी, बुकिंग के समय एक ही स्क्रीन पर दिखेगी स्लीपर व एसी की खाली सीट