विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर प्रयागराज में भरी हुंकार, 3 दिसंबर को लखनऊ के धरना प्रदर्शन में दिखाएंगे एकजुटता

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Nov 2026 03:38 PM (IST)

ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रयागराज में नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वे 3 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विशाल प्रदर्शन में एकजुटता दिखाएंगे।

मांगों को लेकर प्रयागरा में प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक।

मांगों को लेकर प्रयागरा में प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक।

HighLights

  1. ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

  2. वीबीजी रामजी योजना मनरेगा में संविदा वालों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वीबीजी रामजी योजना मनरेगा के तहत संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जुटे। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा।

जनपद मुख्यालय पर जुटे हजारों की संख्या में ग्राम रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। जिला संयोजक अरुण यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को लेकर सरकार में नीयत की कमी है। गांव के विकास की बात करने वाली सरकार में एक सचिव के पास पांच से छह ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रहती है, जिससे गांव का जहां समुचित विकास नहीं हो पता है वही ग्रामीणों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार के पास ग्राम रोजगार सेवकों का अच्छा विकल्प है। सरकार ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव के पद पर नियमित करें। इनके नियमितीकरण से जहां संगठन की मांग भी पूरी होगी वही गांव के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

जिला संयोजक अनीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में आयोजित मनरेगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्राम रोजगार सेवकों के हित में एच आर पॉलिसी ईपीएफ सहित अन्य घोषणाएं की गई थी परंतु पांच वर्ष की लंबी अवधि के बाद भी उक्त घोषणाओं पर अधिकारियों द्वारा अमल नहीं किया गया। नतीजा आज तक घोषणाओं से संबंधित आदेश निर्गत नहीं किए गए। ग्राम रोजगार सेवकों का वर्षों से लंबित मानदेय, ईपीएफ सहित श्रमिकों की बकाया मजदूरी का समय से भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हुए।

मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा कि गांव में मजदूरों को रोजगार देने के साथ ही गांव के विकास में पिछले 20 वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला ग्राम रोजगार सेवक सरकार की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही आगामी 3 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में सहभाग करने की अपील थी। इस मौके पर हरिओम प्रकाश, फूलसागर यादव, अनिल पांडेय,संगम लाल यादव, हरिनारायण, विष्णु स्वर्णकार, पंकज पटेल, राजीव यादव, वीरेंद्र गौतम, दिलीप विश्वकर्मा, संतलाल गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा मानसिंह पंकज संदीप जसरा सुमन सरोज सत्यम सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें- माघ मेला में बहुभाषी-सदाचारी पुलिसकर्मी होंगे तैनात, प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की समस्या समझकर दूर करेंगे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में यमुना के पांच घाट दिव्य और भव्य नजर आएंगे, एक करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।