विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधी जयंती पर संगम नगरी में क्रॉस कंट्री रेस: पुरुष वर्ग में रिशु पाल और महिलाओं में पुष्पा यादव बनी विजेता

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 02 Oct 2026 01:39 PM (IST)

गांधी जयंती पर प्रयागराज में जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन ...और पढ़ें

गांधी जयंती के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित क्रास कंट्री रेस में दौड़तीं धाविकाएं। जागरण

गांधी जयंती के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित क्रास कंट्री रेस में दौड़तीं धाविकाएं। जागरण

HighLights

  1. आजाद पार्क से शुरू दौड़ में 100 पुरुष और 44 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

  2. जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने पांच किमी की क्रॉस कंट्री रेस कराई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर शुक्रवार को जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस कराई। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की ओर से आयोजित यह दौड़ सुबह 6:30 बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-तीन से शुरू हुई। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

आजाद पार्क से शुरू हुई रेस

रेस आजाद पार्क के गेट नंबर-तीन से शुरू होकर हिंदू हॉस्टल, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, बालसन चौराहा और इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए वापस आजाद पार्क के गेट नंबर- तीन पर खत्म हुई। प्रतियोगिता में कुल 100 पुरुष और 44 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पुरुष-महिला वर्ग के 1 से 6 स्थान के विजेता

पुरुष वर्ग में रिशु पाल ने पहला, कुंदन बिंद ने दूसरा, बृजेश कुमार ने तीसरा, रिशांत पाल ने चौथा, अरविंद चौधरी ने पांचवां और आयुष कुमार पाल ने छठा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में पुष्पा यादव पहले, पूजा पटेल दूसरे, जमुना तीसरे, हेमा कुमारी चौथे, मोहिनी पांचवें और ममता यादव छठें स्थान पर रहीं।

विजेताओं को पुरस्कार दिए गए

प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, मनीष गुप्ता, एथलेटिक्स कोच सत्येंद्र सिंह सहित खेल विभाग के कई कोच और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गंगापार के हंडिया में 49.53 करोड़ से चमकेंगी 30 गांवों की सड़कें, आरामदायक होगा ग्रामीणों का सफर

यह भी पढ़ें- रेलवे के पार्सल भेजने के नियमों में बड़ा बदलाव, 15 दिन में मिलेगी Parcel Van की मंजूरी; कारोबारियों को राहत