Maha Kumbh 2025 के कुशल प्रबंधन का अध्ययन कर रहे देश के चार IIM, देश-विदेश के शोधकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा प्रयागराज
महाकुंभ मेला 2025 पर चार प्रमुख आइआइएम ने शोध परियोजनाएं शुरू की हैं। आइआइएम इंदौर बेंगलुरू अहमदाबाद और लखनऊ महाकुंभ के प्रबंधन पर्यटन मीडिया और सामाजिक प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं। 25 सेक्टरों में बंटे महाकुंभ मेले में 12 किलोमीटर के स्नान घाट हैं। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन चलने वाले धर्म-अध्यात्म और संस्कृति के महाआयोजन के लिए चार हजार हेक्टेयर में अस्थायी नगरी बसी है।

मृत्युंजय मिश्र, महाकुंभ नगर। Maha Kumbh Mela 2025 दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ मेला अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, आर्थिक और प्रबंधन प्रभावों के कारण देश-विदेश के शोधकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस विशाल आयोजन के कुशल प्रबंधन, पर्यटन, मीडिया की भूमिका और सामाजिक प्रभावों का गहराई से अध्ययन करने के लिए देश के चार प्रमुख भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) इंदौर, आइआइएम बेंगलुरू, आइआइएम अहमदाबाद और आइआइएम लखनऊ ने विशेष शोध परियोजनाएं शुरू कर दी हैं।
13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन चलने वाले धर्म-अध्यात्म और संस्कृति के महाआयोजन के लिए चार हजार हेक्टेयर में अस्थायी नगरी बसी है। 25 सेक्टरों में बंटे महाकुंभ मेले में 12 किलोमीटर के स्नान घाट हैं। 30 पांटून पुल, डेढ़ लाख शौचालय और 1.60 लाख टेंट लगाए गए हैं और 10 हजार संस्थाओं ने शिविर लगाए हैं। 45 दिनों के मेले के लिए इस सुनियोजित और विशाल व्यवस्था ने प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभनगर में तंबुओ का नगर शुक्रवार को इस तरह नजर आया। मुकेश कनौजिया
रोजगार, पर्यटन उद्योग के साथ ही यह मीडिया का भी महाकुंभ बन गया है। अब इसी प्रबंधन पर शोध के लिए देश के चार आइआइएम के शोधकर्ताओं ने अपना अध्ययन शुरू कर दिया है। आइआइएम इंदौर महाकुंभ के दौरान पर्यटन उद्योग, मीडिया की भूमिका और सोशल मीडिया प्रबंधन से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं पर शोध कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 में स्कूली बच्चों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, 9 विधाओं में दिया जा रहा प्रशिक्षण
Maha Kumbh Mela 2025: स्नान के लिए उमड़ी भीड़।- उत्तम राय चौधरी
इस अध्ययन में यह देखा जा रहा है कि किस तरह से डिजिटल मीडिया और प्रचार अभियान आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक बना सकते हैं। शोधकर्ता मानते हैं कि महाकुंभ एक धार्मिक आयोजन से कहीं अधिक है, यह एक वैश्विक पर्यटन ब्रांड बन सकता है।
Maha Kumbh 2025: बड़े हनुमान मंदिर के पास भीड़।- उत्तम राय चौधरी
रणनीतिक प्रबंधन और संगठन पर शोध कर रहे आइआइएम बेंगलुरू और लखनऊ
आइआइएम बेंगलुरु और आइआइएम लखनऊ दोनों संस्थान महाकुंभ के कुशल आयोजन के लिए रणनीतिक प्रबंधन और नियोजन पर अध्ययन कर रहे हैं। इन अध्ययनों का उद्देश्य यह समझना है कि कैसे इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन को प्रभावी लाजिस्टिक्स, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, और सरकारी एजेंसियों के समन्वय के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है। इस शोध के जरिए आयोजन की जटिलताओं को समझना और प्रभावी प्रबंधन के लिए नवाचारों की सिफारिश होगी।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: एक तरफ तेजस तो दूसरी और तिरुपति बालाजी व सोमनाथ, विज्ञान और अध्यात्म का हो रहा संगम
आइआइएम अहमदाबाद कर रहा महाकुंभ के बहुआयामी प्रभावों का विश्लेषण
आइआइएम अहमदाबाद का शोध महाकुंभ के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों पर केंद्रित है। "बियांड द होली डिप" शीर्षक वाले इस अध्ययन में यह जांचा जाएगा कि महाकुंभ स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, शहरी ढांचे, और सांस्कृतिक गतिशीलता को कैसे प्रभावित करता है, जो यस्थानीय समुदायों, व्यापारियों और नीति निर्माताओं के लिए भी बड़े बदलाव का कारक बनेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।