विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में SRN अस्पताल के डॉक्टरों पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 12:39 PM (IST)

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों पर हमला करने वाले अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने ...और पढ़ें

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों पर हमला मामले में केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों पर हमला मामले में केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. हमला, लूटपाट व कार तोड़ने की धारा में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

  2. एसआएन अस्पताल व एमजी मार्ग पर डॉक्टरों पर किया गया था हमला 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल और महात्मा गांधी मार्ग (एमजी मार्ग) पर डॉक्टरों पर हमला करने वाले अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ हमला, लूटपाट और कार तोड़ने की धारा में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

वकीलों के झुंड ने किया था हमला

सोमवार को हमले के आरोपित डॉक्टरों के के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ वकीलों ने एसआरएन अस्पताल व एमजी मार्ग पर हंगामा किया था। अस्पताल के डॉक्टर विभू मिश्रा का आरोप है जब वह स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के मोड़ के पास थे, उस समय वकीलो के झुंड ने हमला कर दिया।

सोने की जंजीर, पर्स व मोबाइल भी छीना

डॉक्टर विभू का आरोप है कि मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे जीवन एवं शारीरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। सिर, कधे की हड्डी और शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट आई है। वे अस्पताल में भर्ती है। घटना के दौरान पर्स एवं मोबाइल फोन और सोने की जंजीर भी छीन लिया गया। कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे आर्थिक क्षति भी हुई है। चिकित्सीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

एमबीबीएस के छात्रों से भी मारपीट 

इसी दौरान एमबीबीएस के छात्र अनुज शर्मा, तेजस जोशी, उत्कर्ष शर्मा, आर्य श्रीवास्तव, बलराम, राकेश, वसीम रज़ा और अभिषेक बादव से भी मारपीट की गई। इनको गंभीर चोटें आई हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। इस घटना से अत्यंत भयभीत हैं और जान-माल एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पत्नी अक्सर शराब पीने का विरोध व झगड़ा करती थी, इसलिए उसे मार डाला..., पति ने पुलिस से कबूल किया जुर्म

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रास्ताजाम कर रहे अधिवक्ताओं ने SRN अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट की, विरोध में ट्रामा सेंटर में काम ठप