नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रयागराज में महिला HOD से गाली-गलौज व अभद्रता, जान से मारने की धमकी
नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी की महिला विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना मिश्रा ने कार्यकारी रजिस्ट्रार और लीगल एडवाइजर पर गाली-गलौज, मारपीट ...और पढ़ें

नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी में महिला HOD से अभद्रता, आरोपितों पर केस दर्ज हुआ।
HighLights
कार्यकारी रजिस्ट्रार और लीगल एडवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डॉ. वंदना मिश्रा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विशेष शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। डीम्ड यूनिवर्सिटी नेहरू ग्राम भारती में कार्यरत महिला एचओडी से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परेशान एचओडी डॉ. वंदना मिश्रा ने सरायइनायत थाने में यूनिवर्सिटी के कार्यकारी रजिस्ट्रार श्याम सुंदर मिश्रा और लीगल एडवाइजर सर्वेश कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विशेष शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष हैं डॉ. वंदना
न्यू बैरहना कीडगंज निवासी डॉ. वंदना मिश्रा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विशेष शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि 11 सितंबर 2026 की दोपहर वह विभागीय कार्य के लिए प्रतिकुलपति के कार्यालय गई थीं। उस वक्त वहां लीगल एडवाइजर सर्वेश मौजूद थे।
करियर खराब करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी
आरोप है कि उन्हें देखते ही सर्वेश ने फोन करके कार्यकारी रजिस्ट्रार को फोन करके बुला लिया। वहां डीएड स्पेशल और एमएड स्पेशल को लेकर बातचीत हो रही थी, तभी श्याम सुंदर मिश्रा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने, करियर खराब करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
पुलिस मामले की कर रही विवेचना
आरोप है कि इसी बीच सर्वेश मिश्रा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जूता से मारने का प्रयास किया। दूसरे कर्मचारियों ने एचओडी को किसी तरह बचाया तो बाहर निकलकर भी सर्वेश ने अभद्रता की। इस दौरान कार्यकारी रजिस्ट्रार डराते रहे। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
