विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता ने कहा- एसडीएम बेटी की जान काे खतरा, पुलिस की हो तैनाती; SDM दामाद पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Mar 2026 01:10 PM (IST)

प्रतापगढ़ निवासी एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने उनके पति जो खुद भी एसडीएम हैं और उनके परिवार पर दहेज ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में एसडीएम पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप महिला एसडीएम के पिता ने लगाया है।

प्रतापगढ़ में एसडीएम पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप महिला एसडीएम के पिता ने लगाया है। 

HighLights

  1. प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा चंदौली में हैं तैनात 

  2. पीडीडीयू में दिव्या के पति एसडीएम हैं, उनके साथ स्वजन पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज केस

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश के चंदौली जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर के तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा और उनके परिवार वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोपितों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के बाद उन्होंने बेटी की जान का खतरा भी जताया है। बेटी की सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की मांग भी की है।

प्रयागराज में नैनी निवासी हैं एसडीएम पति अनुपम

शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता पूर्व प्रधानाचार्य निशाकांत ओझा ने एफआइआर दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी एसडीएम बेटी दिव्या की शादी एक दिसंबर 2020 को प्रयागराज जनपद के नैनी एमआइजी -11 एडीए कालोनी के रहने वाले एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ की थी।

गला दबाकर जान से मारने का भी आरोप 

आरोप लगाया कि रिश्ता तय होने पर सगाई से पूर्व 38 लाख रुपये, 40 लाख के जेवरात व सात लाख के सामान दिए। विवाह के पश्चात उनकी बेटी को दहेज के लिए निरंतर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी गई। कई बार गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। चंदौली जनपद के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तंत्र-मंत्र भी बेटी पर किया गया।

एसपी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र दिया 

चंदौली प्रशासन के कार्रवाई न करने पर एसडीएम दिव्या के पिता निशाकांत ने एसपी प्रतापगढ़ से मिलकर शिकायती पत्र दिया। इसके आधार पर महिला थाने में एसडीएम अनुपम मिश्रा, उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय व प्रीति पांडेय के खिलाफ 17 मार्च को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री की भतीजी हैं एसडीएम  

बताया जाता है कि दिव्या पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं। स्वजन के अनुसार रिश्ते की बात चलने पर अनुपम ने 20 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके बाद भी रिश्ते सुधरने की उम्मीद में शादी कर दी गई थी, लेकिन ऐसा न हो सका।

मामले की जांच सीओ को दी गई

दर्ज कराए गए केस में पिता ने दामाद पर अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि दिव्या के पिता की तहरीर पर उनके पति एसडीएम अनुपम मिश्रा व परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जांच सीओ को दी गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज विकास प्राधिकरण 30 व्यावसायिक और 120 आवासीय भूखंडों की बिक्री करेगा, मई में शुरू होगी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- शादीशुदा को दूसरे व्यक्ति से विवाह करने व लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार नहीं, इलाहाबाद HC का महत्वपूर्ण निर्णय