विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजिटल अरेस्ट कर कमाए डेढ़ करोड़ रुपये, दिल्ली में बार-रेस्टोरेंट खोलकर जमा लिया धंधा, ऐसे पकड़े गए

Published: Sat, 17 Aug 2024 04:19 AM (IST)

डिजिटल युग में साइबर अपराधियों ने लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो ऐसे ...और पढ़ें

साइबर अपराधियों का गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार।
साइबर अपराधियों का गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. सरकारी एजेंसियों के फर्जी अधिकारी बनकर करते थे ठगी
  2. अपराध से कमाई गई डेढ़ करोड़ से अधिक रकम जमा की

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश किया। इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि सीबीआई, आरबीआई, इनकम टैक्स व अन्य एजेंसियों के फर्जी अधिकारी बनकर ये साइबर ठगी करते थे। 

घटना को अंजाम वह दिल्ली में बैठकर देते थे। अपराध से कमाई गई डेढ़ करोड़ से अधिक रकम से दोनों ने दिल्ली के पहाड़गंज में दो बार और रेस्टोरेंट तक खोल लिया था। साइबर सेल की टीम ने इस गैंग की पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की है।

इंजीनियर को किया था डिजिटल अरेस्ट

डीसीपी नगर दीपक भूकर ने प्रेसवार्ता कर दोनों साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रयागराज में रहने वाले एक सेवानिवृत्त इंजीनियर से छह अगस्त को इन अपराधियों ने संपर्क किया। उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 

डरा धमकाकर उनसे 68 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया। साइबर थाने में शिकायत पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बैंक खाता, वाट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड आदि की जांच की गई तो सुराग मिला और फिर दिल्ली में गैंग के सरगना प्रयागराज निवासी संदीप कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया गया। 

संदीप की निशानदेही पर उसके साथी प्रयागराज निवासी मो. साहिल को भी पकड़ लिया गया। दोनों दिल्ली में पहाड़गंज में रहते थे। पूछताछ में दोनों ने कई लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें: फेरे लेते ही गिरफ्तार हुई दुल्हन, सच्चाई जान दूल्हे के उड़ गए होश; रामनगर का मामला

यह भी पढ़ें: पुलिस कर रही थी चेकिंग, बैग खोला तो निकले 48 लाख रुपये; इतनी मोटी रकम देख उड़ गए होश