प्रयागराज में शैक्षिक नियुक्तियां: डॉ. शैलेश JLN महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व नीतू बनीं माध्यमिक शिक्षा की लेखाधिकारी
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में डॉ. शैलेश पांडेय ने प्रधानाचार्य का पदभार संभाला। माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज की नई लेखाधिकारी नीतू यादव बनाई गई हैं।

जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का पदभार डॉक्टर शैलेश पांडेय ने ग्रहण किया। सौ. स्वयं
HighLights
माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज की लेखाधिकारी नीतू यादव ने कार्यभार ग्रहण किया
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का प्रतिनिधिमंडल समस्याओं से अवगत कराय
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय चौबारा न्यायीपुर में डॉ. शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ प्रबंध समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत कर कार्य में सहयोग देने का भरोसा जताया।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय में अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दिया। अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोगी बनने का आह्वान किया। अध्यापक अभिभावकों से निरंतर संवाद करें इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रबंधक रमाशंकर उपाध्याय, मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कालेज के प्रबंधक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, अजय विक्रम सिंह, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, अरविंद कुमार सिंह, वंदना सिंह, डॉ. पवन तिवारी, शिवओम तिवारी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी आदि ने शुभकामना दी।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन
प्रयागराज में शैक्षिक नियुक्तियां: डॉ. शैलेश JLN महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व नीतू बनीं माध्यमिक शिक्षा की लेखाधिकारी प्रयागराज की लेखाधिकारी नीतू यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार को उनसे उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं से अवगत कराया। इस पर नवनियुक्त लेखाधिकारी ने समस्याओं का त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, किसी को बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रत्येक मामले की तत्काल सुनवाई होगी। इस दौरान उपेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, देवराज सिंह, हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।
