विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज होकर जाएंगी कई गाड़ियां

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 19 Oct 2026 02:47 PM (IST)

रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

रेलवे दिवाली व छठ पर्व पर विशेष ट्रेनें चलाएगा।

रेलवे दिवाली व छठ पर्व पर विशेष ट्रेनें चलाएगा।

HighLights

  1. रेलवे ने विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी

  2. पर्वों पर घर जाने वाले यात्रियों की दूर होगी परेशानी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें पुणे-मुजफ्फरपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट और खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से प्रयागराज सहित विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 01481 पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छह फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01482 मुजफ्फरपुर-पुणे विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेंगी।

पुणे से चलने वाली ट्रेन गुरुवार को रात 12:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी जबकि मुजफ्फरपुर से आने वाली ट्रेन यहां रात 11:05 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01453 पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 19 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01454 मुजफ्फरपुर-हडपसर विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन भी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

इन दोनों जोड़ी ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। मुंबई से अयोध्या के लिए गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन 19 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01046 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी।

दोनों ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर ठहरेंगी। इनके माध्यम से मुंबई, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अयोध्या के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन 21 और 25 अक्टूबर को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 08408 आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन 23 और 27 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेल प्रशासन के अनुसार इन विशेष ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और निर्धारित ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Snatak MLC Chunav : प्रयागराज में 51290, कौशांबी में 8781 और फतेहपुर में 1841 मतदाता बढ़े 

यह भी पढ़ें- नवरात्र में घट गए संपत्तियों के बैनामे, सड़क परियोजनाओं ने प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त पर डाला व्यापक असर