विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर प्रयागराज और सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:02 PM (IST)

दीपावली और छठ महापर्व के लिए प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज स्टेशन पर छह विशेष ट्रेनों का ठहराव किया गया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रयागराज में दीपावली-छठ के लिए छह विशेष ट्रेनें।

  2. मालदा टाउन, मुंबई, दिल्ली से आएंगी स्पेशल ट्रेनें।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु 5 से 29 नवंबर तक संचालन।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली एवं छठ महापर्व पर प्रयागराज के यात्रियों के छह विशेष ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन अथवा सूबेदारगंज स्टेशन पर किया गया है। इसमें मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन (03439/03440) 10 और 11 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी, जिसमें कुल 22 कोच होंगे।

मुंबई से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल (01081/01082) का संचालन 16 कोचों के साथ छह से 11 नवंबर के मध्य दो-दो फेरों में होगा। इसी प्रकार दिल्ली-दरभंगा आरक्षित विशेष ट्रेन (04078/04077) 10 और 11 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी।

नियमित यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल (03293/03294) का संचालन पांच से 22 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इसके अलावा गया-नई दिल्ली स्पेशल (03697/03698) सात से 29 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी।

वहीं धनबाद-दिल्ली विशेष ट्रेन (03309/03310) के अतिरिक्त फेरे सात से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।