विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवोत्थान एकादशी: चार माह बाद जाग्रत हुए भगवान विष्णु तो बजा घंटा-घड़ियाल, शुभ व मांगलिक कार्य पुन: शुरू

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:37 PM (IST)

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के चार माह बाद जाग्रत होने पर सनातन धर्मावलंबियों ने उत्सव मनाया, जिसके साथ ही शुभ व मांगलिक कार्य पुनः आरंभ हो गए। प्रयागराज में मठ-मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजे और संगम में डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया गया, साथ ही शादी-विवाह की धूम रही।

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जाग्रत होने के बाद शुभ कार्यों का शुभारंभ हो गया है।

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जाग्रत होने के बाद शुभ कार्यों का शुभारंभ हो गया है।

HighLights

  1. सनातन धर्मावलंबियों ने पूजन-अर्चन कर मनाया उत्सव

  2. प्रयागराज संगम में डुबकी लगाकर किया दान-पुण्य

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भगवान विष्णु के चार माह तक शयन करके पुन: जाग्रत होने पर सनातन धर्मावलंबियों ने उत्सव मनाया। कार्तिक शुक्लपक्ष की एकादशी (देवोत्थान/देवउठनी) पर शुक्रवार की भोर से मठ-मंदिरों व घरों में घंटा-घड़ियाल, शंख का वादन करके भगवान के जाग्रत होने की खुशी मनाई गई। संतों व भक्तों ने कीर्तन करके प्रभु की महिमा का बखान किया।

शुभ व मांगलिक कार्य पुन: आरंभ

मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत व गन्ना के रस से भगवान विष्णु, लड्डू गोपाल, श्रीराम की प्रतिमा का अभिषेक करके पूजन किया गया। उन्हें गन्ना, सिंघाड़ा, फल, मिष्ठान, तुलसी की पत्ती अर्पित करके विधि-विधान से पूजन करने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। भगवान विष्णु के जाग्रत होने पर शुभ व मांगलिक कार्य पुन: आरंभ हो गए। गृहप्रवेश, यज्ञोपवीत, नामकरण, नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ जैसे कार्य होने लगे।

अभी तक शुभ व मांगलिक कार्य रुके थे

भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि से शयन कर रहे थे, जिससे समस्त शुभ व मांगलिक कार्य रुके थे। देवोत्थान एकादशी पर संगम, गंगा व यमुना के पवित्र जल में भोर से स्नान शुरू हो गया। स्नान-दान करने के बाद लोगों ने घरों में भगवान विष्णु का पूजन किया।

बैंडबाजा, बरात की रही धूम

देवोत्थान एकादशी पर शादी-विवाह शुरू हो गए हैं। पवित्र तिथि पर चहुंओर बैंडबाजा, बरात की धूम रही। शहर के हर गेस्ट हाउसों में विवाह हुए। सैकड़ों जोड़े सातफेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गए। बरातियों के निकलने पर सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सीएमपी के सामने, सिविल लाइंस, कटरा, जानसेनगंज, लूकरगंज, मुट्ठीगंज, नैनी, फाफामऊ, झूंसी, सुलेम सरायं, ट्रांसपोर्टनगर, नैनी, झूंसी, फाफामऊ सहित हर प्रमुख मुहल्ला की सड़कों पर बारात निकलने से राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज शहर की 20 सड़कें 24 करोड़ रुपये से चमकेंगी, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व बिजली तार भूमिगत होंगे

यह भी पढ़ें- DElEd 2025 और 2024 बैच की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, एक अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं तो नहीं की जाएगी चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।