विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खोली खिड़की...उखड़कर हाथ में आ गया उसमें लगा दरवाजा, अधिकारियों को फूले हाथ-पांव

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 03 Aug 2026 01:28 PM (IST)

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें टूटी खिड़की, खुले तार और गंदगी ...और पढ़ें

एसआरएन अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण को देखते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण

एसआरएन अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण को देखते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हुआ वाकया

  2. पुरानी बिल्डिंग में खिड़की के बाहर दिखा कूड़ा तो जताई नाराजगी

  3. डिप्टी सीएम बोले- बहुत अव्यवस्थाएं हैं प्रिंसिपल साहब, इसे ठीक करायाएं 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुरानी बिल्डिंग में स्टोर रूम के पास एक खिड़की से बाहर झांकने के लिए हाथ लगाया ही था कि उसका पल्ला (खिड़की में लगा दरवाजा) उखड़कर उनके हाथ में आ गया। यह देख वहां मौजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा व अन्य चिकित्साधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर नाराजगी जताई कि खिड़की के बाहर उन्हें कूड़ा दिख गया। कहा कि दुनिया भर में हम मच्छरों को साफ कर रहे हैं, यहां मच्छरों के घर बनाए जा रहे हैं। अस्पताल में उन्हें कदम-कदम पर खामियां मिलीं।

पुरानी बिल्डिंग में प्रवेश करते ही फर्श टूटी मिलने पर प्राचार्य से सवाल किया। इसके बाद दरवाजे पर ऊपर की ओर देखा तो बिजली के तार खुले हुए मिले। वहीं ठहर गए, पूछा कि यह तार ठीक क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। पूछा कि जूनियर इंजीनियर कौन है? कुछ कदम आगे बढ़े तो तीमारदारों के लिए बनी सीट के ठीक ऊपर खिड़की से बाहर झांककर देखा। बाहर कबाड़ रखा हुआ था तो उप मुख्यमंत्री ने वहां भी नाराजगी जताई।

डिप्टी सीएम टूटी फर्श, खुले तार, कबाड़ और गंदगी भी दिखी। इस पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एके वर्मा से बोले, 'बहुत अव्यवस्थाएं हैं प्रिंसिपल साहब, इसे ठीक करायाएं'। प्राचार्य के अलावा प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. नीलम सिंह से कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।

उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि प्रयागराज में लखनऊ जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज को मिली अतिरिक्त जमीन और उस पर नये भवन, ट्रामा सेंटर को एमजी मार्ग पर बनाए जाने का प्रस्ताव पायलट प्रोजेक्ट के रूप में है।

यह भी पढ़ें- 'पप्पू यादव ने संतों काे किया अपमानित, समर्थन करने वाली सपा-कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी' : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यह भी पढ़ें- शस्त्र लाइसेंस दुरुपयोग मामले में सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद HC से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक