विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश/ चयन प्रक्रिया: अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश लेने वालों को डॉयट से स्वीकृति कराना अनिवार्य

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 08:40 PM (IST)

डीएलएड प्रशिक्षण के लिए अल्पसंख्यक संस्थान 50% सीटों पर अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश ले सकते हैं। इन प्रवेशों को डॉयट से स्वीकृति कराना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश मान्य नहीं होगा।

डीएलएड अल्पसंख्यक कोटे प्रवेश: डॉयट की स्वीकृति के बिना  दाखिला मान्य नहीं होगा(

डीएलएड अल्पसंख्यक कोटे प्रवेश: डॉयट की स्वीकृति के बिना दाखिला मान्य नहीं होगा(

HighLights

  1. अल्पसंख्यक संस्थान 50% सीटों पर अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश ले सकते हैं

  2. प्रवेश की सूची को कॉलेज की लागिन से 12 नवंबर तक अपलोड करना आवश्यक

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश/ चयन प्रक्रिया के तहत अल्पसंख्यक संस्थान 50 प्रतिशत सीटों पर अल्पसंख्यक कोटे के तहत विद्यार्थियों का प्रवेश ले सकते हैं। इसका विवरण उन्हें आनलाइन फीड करना है। लिए गए प्रवेश की स्वीकृति संस्थानों को डॉयट से करानी अनिवार्य है।

पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट https://updeled.gov.in पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। प्रवेश की सूची को कॉलेज की लागिन से 12 नवंबर तक अपलोड करना है।

इसके बाद सभी जिलों के डॉयट अल्पसंख्यक कालेजों की ओर से जारी चयनित अभ्यर्थियों की सूची के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान करते हुए प्रवेश को आनलाइन स्वीकृत करेंगे। इसके लिए 28 अक्टूबर से 14 नवंबर तक का समय दिया गया है। यदि डायट ने अल्प संख्यक कोटे के तहत लिए गए प्रवेश को स्वीकृति नहीं दी तो अभ्यर्थी का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- UP DElEd : नौ वर्ष में 23% डीएलएड प्रशिक्षु बने शिक्षक, सहायक अध्यापक के 48883 पदों पर सीधी भर्ती का इंतजार

यह भी पढ़ें- UP के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, वरिष्ठता सूची जारी होने में विलंब पर उठ रहे सवाल