गद्दारी मतलब...मौत या जेल, साइबर अपराधी ने मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी; वाट्सएप पर काल करके दी धमकी
प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने एक इंटीरियर डेकोरेटर की एआइI से अश्लील फोटो बनाकर एक लाख रुपये ठग लिए। इसके ...और पढ़ें

साइबर अपराधियों ने एआइ से अश्लील फोटो बनाकर प्रयागराज में रंगदारी मांगी है।
HighLights
साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी के लिए अपना रहे नया तरीका
प्रयागराज के इंटीरियर डेकोरेटर की एआइ से अश्लील फोटो बनाकर ठगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। साइबर अपरधियों ने ऑनलाइन ठगी के लिए नया नया तरीका अपना रहे हैं। शहर के कीडगंज में रहने वाले एक इंटीरियर डेकोरेटर की एआइ के जरिए अश्लील फोटो तैयार करके एक लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वाट्सएप पर कॉल कर कहा कि गद्दारी मतलब... मौत या जेल। इससे परेशान भुक्तभोगी इंटीरियर डेकोरेटर ने कीडगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एक बार क्लिक करने के बाद आए दिन आते थे लिंक
बताया गया है कि कीडगंज के कृष्णा नगर मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है। उसका कहना है कि कुछ महीने पहले मोबाइल पर एक लिंक आया था। उस लिंक को क्लिक कर दिया तो डेकोरेशन के कार्य करने के कारण आए दिन लिंक आते रहने लगे।
ओटीपी बताने पर बंद हो गया वाट्सएप
एक दिन व्हाट्स एप काल आई तथा अनजान व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक ऑफ बडौदा से बोल रहा है। उसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी और पूछा तो उसने बता दिया। कुछ देर बाद व्हाट्स एप बंद हो गया। कस्टमर केयर पर बात किया तो बताया गया कि 24 घंटे में वाट्स एप चालू हो जाएगा।
अनजान नंबरों से फोन कर ब्लैकमेल किया
भुक्तभोगी के अनुसार वाट्सएप खुलने के बाद सारे फोटो, चेटिंग आदि डिलीट हो चुका था। एक सप्ताह बाद एक अज्ञात नंबर से उसका न्यूड फोटो एक जानने वाली लड़की एवं कुछ अनजान लड़कियों के साथ जोड़कर उसके मोबाइल नंबर के वाट्सएप पर भेजा गया। कई अनजान नंबरों से फोन करके ब्लैकमेल किया जाने लगा। एक लाख रुपये लेने के बाद भी पांच लाख की और मांग की जा रही है।
कुंडली निकालने का दावा किया
साइबर अपराधी ने फोन करके कहा कि उसने कुंडली निकलवा ली है। देश-विदेश में जाल फैला रखा है। गद्दारी मतलब मौत या जेल। पीड़ित का कहना है कि उसके पापा, भाई, चाचा को भी फोन करके कहते थे 30 हजार रुपये लोन लिया है। पैसा वापस नहीं कर रहा है। घरवाले जब पूछताछ करते थे कि आप लोग कौन हो, क्यों मेरे बेटे को फंसा रहे हो? तो मेरे लड़के की नग्न फोटो भेजने की तथा वायरल करने की धमकी देते थे।
