विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि घोषित, अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन सुविधा

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 27 Feb 2026 08:40 PM (IST)

डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से 14 मार्च तक किए जा ...और पढ़ें

डीएलएड स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से होंगे।

डीएलएड स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से होंगे।

HighLights

  1. पीएनपी केवल आनलाइन आवेदन ही स्वीकार करेगा

  2. आवेदन 28 फरवरी से किए जा सकेंगे, 14 मार्च अंतिम तिथि

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा वर्ष अक्टूबर व नवंबर-2025 की स्क्रूटनी के लिए आनलाइन आवेदन शनिवार यानी 28 फरवरी से किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इसके लिए अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की है। आफलाइन आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को घोषित किया जा चुका है।

सचिव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण-2018, 2021 एवं 2023 बैच के अभ्यर्थी वेबसाइट http://www.btcexam.in पर आवेदन करेंगे, जबकि प्रशिक्षण-2019, 2022 एवं 2024 के अभ्यर्थियों को वेबसाइट https://www.updeledexam.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

निर्धारित अवधि के बाद इस संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तथा निजी प्रशिक्षण संस्थानों को कालेज लागिन के माध्यम से अभ्यर्थियों के आवेदन भरने होंगे। डायट द्वारा एक मार्च से 15 मार्च तक आवेदनों को अनुमोदित या निरस्त किया जाएगा। सभी संस्थानों को समयबद्ध कार्यवाही4 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।