विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी, महारैली और चुनाव की रणनीति पर करेंगी मंथन

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी। वे दिल्ली में होने वाली महारैली और आगामी उप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा।

HighLights

  1. ओबीसी कांग्रेस की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन में शामिल होंगी

  2. शंकरलाल मेमोरियल हाल में प्रयाग जोन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना रविवार 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार संगम नगरी में आगमन होगा। उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सुबह 10:30 बजे तेलियरगंज में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा और हाई कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

वहां से प्रदेश अध्यक्ष आलोपीबाग स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान पहुंचेंगी। ओबीसी कांग्रेस की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन में शामिल होंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन के बाद प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना दोपहर दो बजे सिविल लाइंस स्थित बिजली घर चौराहा के पास शंकरलाल मेमोरियल हाल में प्रयाग जोन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी के खिलाफ महारैली की तैयारियों और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रयाग जोन के पदाधिकारियों से संगठन की तैयारियों, कार्यक्रमों में भागीदारी और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फिर बदलने वाला है मौसम, 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होगी; तापमान में भी गिरावट होगी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जहरीली हुई सुबह की हवा, AQI पहुंचा 240; प्रदूषण से बढ़ा सांस व दमा के मरीजों का स्वास्थ्य संकट