विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का युवाओं से आह्वान: जॉब सीकर नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनें; कहा- देश को युवा आयोग की जरूरत

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 27 Sep 2026 06:33 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रयागराज में युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनने ...और पढ़ें

प्रयागराज के परेड मैदान में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्र में युवाओं से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। जागरण

प्रयागराज के परेड मैदान में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्र में युवाओं से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। जागरण

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री बोले- अधिक से अधिक पढ़े-लिखे युवा राजनीति में आए।

  2. प्रयागराज के परेड मैदान में ‘यूथ बोले तो’ में युवाओं से किया संवाद

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। युवा राजनीति में अधिक से अधिक संख्या में आएं। डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न विधाओं के लोग भी राजनीति में आएं तभी समस्याओं के समाधान की ओर बढ़ेंगे। बिहार में युवा आयोग का गठन करवाया है। यह बात केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रयागराज में कहीं।

परेड मैदान में युवाओं से किया संवाद 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आगमन रविवार को संगम नगरी में हुआ। वह शहर के परेड मैदान में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ राष्ट्रीय युवा आयोग की ओर भी हम सबको बढ़ाना है। इसमे सभी युवाओं का सहयोग चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप से जुड़ने का आह्वान किया। नई पीढ़ी को सोच बदलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जॉब सीकर न बने जॉब प्रोवाइडर बनें। 

पार्टी के बड़े नेता व पदाधिकारी एक दिन पूर्व ही पहुंचे

इस संवाद कार्यक्रम के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के बड़े नेता और पदाधिकारी शनिवार को पहुंच गए थे। वैसे पार्टी के कई जिम्मेदार पदाधिकारी कई दिन से शहर में डटे थे। 

यह भी पढ़ें- इंजन में 15 साल तक कभी बंद नहीं होगा ‘कवच’, खराबी आई तो 72 घंटे में ठीक करेगी कंपनी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 3 लाख घरों तक पहुंचेगी PNG, शहर के हर वार्ड में बिछेगी पाइप लाइन, 25 हजार उपभोक्ता कर रहे उपयोग