विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 27 Sep 2026 08:08 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी की 959 सीटों के लिए 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो उपलब्ध सीटों का लगभग पांच गुना है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी की 959 सीटों पर प्रवेश।

  2. कुल 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, पांच गुना दावेदारी।

AU PhD Admission : पीएचडी की 959 सीटों के लिए 4823 अभ्यर्थियों ने ठोकी दावेदारी, पांच गुना आवेदन विश्वविद्यालय व कॉलेजों में प्रवेश

-इवि में 470, एडीसी में 203 और सीएमपी में पीएचडी की 89 सीटें
-28 सितंबर तक आवेदन में सुधार, स्क्रीनिंग के बाद आएगी विभागवार मेरिट

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU PhD Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी की 959 सीटों पर प्रवेश के लिए इस बार 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब पांच गुना आवेदन आए हैं।

45 विषयों में होने वाले प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय अक्टूबर में शुरू कर सकता है। फिलहाल पंजीकरण कराने और शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में सुधार की विंडो 28 सितंबर तक खुली है। सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय आवेदनों की स्क्रीनिंग करेगा। स्क्रीनिंग पूरी कर विभागवार कटआफ मेरिट जारी होगी। मेरिट के आधार पर पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विश्वविद्यालय की कोशिश है कि इस वर्ष ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर शोध का नया सत्र शुरू किया जाए। 959 सीटों में सबसे अधिक 470 सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हैं। संबद्ध महाविद्यालयों में एडीसी में 203 सीटें हैं, जो इवि के बाद सबसे अधिक हैं।

एडीसी में नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद सीटों की संख्या बढ़ गई है। सीएमपी में 89, एसएसके में 46, जगत तारन में 36 और ईसीसी में 34 सीटें निर्धारित हैं। अन्य संस्थानों में एसपीएम में 27, ईश्वर शरण में 23, आर्य कन्या में 12, हमीदिया डिग्री कालेज में 11 और आरटीएमएम में आठ सीटें हैं।

AU PhD Admission सीटों की तुलना में आवेदन संस्थान पीएचडी सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय 470 एडीसी 203 सीएमपी 89 एसएसके 46 जगत तारन 36 ईसीसी 34 एसपीएम 27 ईश्वर शरण 23 आर्य कन्या 12 हमीदिया डिग्री कॉलेज 11 आरटीएमएम आठ सीटें हैं। इस बार पार्ट टाइम पीएचडी के लिए भी काफी संख्या में आवेदन आए हैं।

यह भी पढ़ें- Allahabad University PhD Admission : पीएचडी आवेदन में संशोधन का मौका, 27 सितंबर से खुलेगी सुधार विंडो

यह भी पढ़ें- DElEd Back Paper Exam : डीएलएड के बैक पेपर की तिथियां घोषित, शामिल होगे सवा लाख अभ्यर्थी