विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अतीक के करीबियों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, विरोध पर किसान को जान से मारने की धमकी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Tue, 24 Oct 2023 08:07 AM (IST)

Prayagraj News फतेहपुर के कृष्ण कुमार सिंह और कौशांबी निवासी असगर खान से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व ...और पढ़ें

अतीक के करीबियों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, विरोध पर किसान को जान से मारने की धमकी
अतीक के करीबियों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, विरोध पर किसान को जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फतेहपुर के कृष्ण कुमार सिंह और कौशांबी निवासी असगर खान से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने हसनैन उर्फ गुड्डू बांड, अबू तैय्यब, माजिद, नुमान, मोहम्मद शाद, अबू कैश और पांच अज्ञात पर मुकदमा लिखा है। सभी आरोपित मरियाडीह के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मोहम्दाबाद खागा निवासी कृष्ण कुमार किसान हैं। उन्होंने कड़ा कौशांबी में रहने वाले अपनी साथी असगर के साथ रसूलपुर मरियाडीह में जमीन खरीदी है। आरोप है कि पांच साल पहले उन्होंने जमीन पर बाउंड्री वाल और एक कमरा बनवाया था।

जान से मारने की धमकी

कुछ दिन पहले हसनैन उर्फ गुड्डू और उसके साथियों ने निर्माण गिरवा दिया। इसकी जानकारी होने पर जब वह मौके पर गए तो आरोपितों ने धमकाया कि अगर मकान बनवाना है तो 10-10 लाख रुपये देने पड़ेंगे नहीं तो जान से मार दिए जाएंगे। यह भी कहा कि वह लोग अतीक अहमद के गैंग से हैं, ज्यादा बोलने पर गायब करवा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में दशहरा और दुर्गा पूजा मूर्त‍ि व‍िसर्जन को लेकर पुल‍िस अलर्ट, SP ने की खास अपील

इससे परेशान भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दी। अब पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। बताया गया है कि बमरौली के अबू हरेरा से भी हसनैन, अबु तैय्यबा, साद व कैश ने 50 हजार की रंगदारी मांगी थी, जिसका मुकदमा धूमनगंज थाने में लिखा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।